UP के 20 जिलों में बाढ़, 30 गांव डूबे:बिहार में 50 हजार की आबादी बाढ़ से घिरी

 

उत्तर प्रदेश के 20 जिलों में बाढ़ के हालात हैं। गोरखपुर में राप्ती खतरे के निशान के पार बह रही है। सड़कों पर नाव चल रही है। 30 गांव डूब गए हैं। हरदोई में इतनी बारिश हुई है कि लोगों के घरों में घुटने तक पानी भर गया है। गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को CM योगी से बाढ़ की हालात को लेकर चर्चा भी की।

उधर, बिहार में भी कई इलाकों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। मुजफ्फरपुर में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। कटरा प्रखंड में बागमती और लखनदेई नदी उफान पर है। बाढ़ के पानी से बकुची, पतारी, अंदामा,‎ बसघट्टा, नवादा, गंगेया गांव के करीब 50‎ हजार से ऊपर की आबादी घिर गई है।

मौसम विभाग ने गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक और गोवा के लिए आज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने उत्तराखंड, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अंडमान-निकोबार में भारी बारिश का अनुमान जताया है। वहीं, IMD ने ओडिशा, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश में बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *