Wednesday, August 6, 2025
Wednesday, August 6, 2025

हरियाणा में अवैध पटाखा फैक्ट्री में आग लगी:बच्चे समेत 3 जिंदा जले, 7 बुरी तरह झुलसे

Date:

सोनीपत–हरियाणा के सोनीपत में अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस आग में 3 लोगों की मौत हो गई है। अब तक 3 शव बरामद कर लिए गए हैं। इनमें एक शव महिला का, जबकि दूसरा बच्चे का है।फैक्ट्री में जोरदार धमाके के बाद ग्रामीणों को हादसे का पता चला। ब्लास्ट से साथ लगते मकानों की दीवारों में दरारें आ गई।हादसे में करीब 6 महिलाओं समेत 7 व्यक्ति बुरी तरह झुलस गए हैं।

झुलसे मजदूरों को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। आग गैस सिलेंडर में लीकेज के कारण लगी थी। मकान गांव के बीचों बीच है और इसका मलबा हटाने की कार्रवाई जारी है।कुछ ही देर में आग फैल गई और उसमें काम कर रहे मजदूरों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। आग लगने के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने उसमें काम कर रहे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस ने मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। घायलों में इसकी बेटी भी शामिल है। पुलिस को कुछ संदिग्ध चीजें मिली हैं, जिनकी फोरेंसिक टीम द्वारा जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

स्वास्थ्य क्रांति की रफ्तार तेज़, पंजाब में खुलेंगे 200 और आम आदमी क्लीनिक

चंडीगढ़ (ब्यूरो रिपोर्ट)- पंजाब में आम आदमी क्लीनिकों की...

पंजाब के शिक्षामंत्री नंगे पैर गोल्डन टेंपल पहुंचे

पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस आज अमृतसर...

उत्तराखंड में बढ़ रहीं बादल फटने की घटनाएं:

उत्तराखंड में पिछले 10 वर्षों में बादल फटने की...