फाजिल्का का बेटा 11 साल बाद लेफ्टिनेंट बनकर घर लौटा

फाजिल्का –फाजिल्का का बेटा आज 11 वर्षों बाद लेफ्टिनेंट बनकर अपने घर पहुंचा। घर जाने से पहले उन्होंने गांव के खेल स्टेडियम को नतमस्तक किया गया l अरविंद कंबोज ने सजराना गांव पहुंचने पर कहा कि ये वह धरती है, खेल स्टेडियम है, जहां से उसने इस मुकाम को हासिल करने की शुरुआत की थी l

अरविंद कंबोज ने बताया कि उसने जो लक्ष्य तय किया था उसे पूरा किया है l वह साल 2014 में भारतीय फौज में क्लेरिकल पोस्ट पर भर्ती हुआ था l इसके बाद एसीसी कमीशन के लिए उसने पहले ट्राई किया, जिसे फौज में सर्विस एंट्री होती है l तीन बार अटेम्ट करने के बाद उसे असफलता हाथ लगी l फिर उसने सर्विस कमीशन ऑफिसर के लिए ट्राई किया, जिसमें उसने क्लियर करके लेफ्टिनेंट का पद प्राप्त किया l

अरविंद कंबोज ने कहा कि वह तीन बार असफल रहा और आज जिस मुकाम पर पहुंचा है यह सब कुछ उसके परिवार के प्रेरणा के चलते संभव हो पाया है l हालांकि इसके साथ ही उसे अपनी यूनिट और अधिकारियों के सहयोग के लिए भी उनका धन्यवाद किया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *