Thursday, August 21, 2025
Thursday, August 21, 2025

अमृतसर में पार्षद का कत्ल करने वालों का एनकाउंटर

Date:

पंजाब के अमृतसर में छेहर्टा में जंडियाला गुरु के शिरोमणि अकाली दल के पार्षद हरजिंदर सिंह की हत्या करने वाले तीनों आरोपियों का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। ये एनकाउंटर झबाल रोड पर फताहपुर सेंट्रल जेल से कुछ दूरी पर किया गया। पुलिस को देख आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से गोपी घायल हो गया है, जबकि तीन अन्य पुलिस की हिरासत में हैं।

जानकारी अनुसार, कुछ ही देर में पुलिस कमिश्नर मौके पर पहुंच रहे हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार पुलिस को आरोपियों के झबाल रोड के पास होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद छेहर्टा थाने की टीमें रेड करने पहुंची। लेकिन आरोपियों ने खुद को घिरा हुआ देख पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान जवाबी कार्रवाई में गोपी घायल हो गया। उसकी टांग में गोली लगी है। जिसे अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। जबकि करण कीढ़ा व कीशू के अलावा एक अन्य को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।

अमृतसर में छेहर्टा में रविवार जंडियाला गुरु के शिरोमणि अकाली दल के पार्षद हरजिंदर सिंह की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। वारदात रविवार दोपहर की है। उस समय हरजिंदर सिंह अपने साथियों के साथ गुरुद्वारा साहिब के पास किसी काम से पहुंचे थे। पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है।

अमृतसर पुलिस ने बताया कि यह घटना आपसी रंजिश के कारण हुई है। पुलिस ने गैंगस्टर कृष्णा के गैंग के दो सदस्यों बच्चतर सिंह और आनंद को गिरफ्तार किया। आरोपियों से पिस्टल और हथियार जब्त किए और पूछताछ में इन्होंने ही आरोपियों के बारे में जानकारी दी।

घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की पहचान गुरप्रीत, किशु और कारण कीड़ा के तौर पर हुई थी। जिसके बाद से ही पुलिस आरोपियों को ढूंढने में लगी हुई थी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राहुल बोले- देश को मध्यकाल में धकेला जा रहा

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी...

11 लाख राशन कार्ड धारकों पर केंद्र को ऐतराज

पंजाब में 11 लाख आर्थिक रूप से संपन्न लोग...