Wednesday, August 20, 2025
Wednesday, August 20, 2025

हरियाणा में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़:2 बदमाशों को लगी गोलियां,

Date:

हरियाणा के हिसार में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें 2 बदमाशों को गोलियां लगीं। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। दोनों बदमाशों को हांसी के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

इनकी पहचान भैणी अमीरपुर गांव के अमन उर्फ अजय और राहुल पेटवाड़ के रूप में हुई है। मुठभेड़ देर रात करीब 1:30 बजे हुई।

हांसी स्पेशल स्टाफ की टीम ने बदमाशों को रुकने का इशारा किया था, लेकिन उन्होंने टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। दोनों बदमाशों के पैरों में गोली है। पुलिस ने आरोपियों के पास से हथियार भी बरामद किए हैं। इन्होंने 7 दिन पहले युवक का मर्डर किया था।

बदमाश अमन उर्फ अजय पर 7 दिन पहले यानी 4 जनवरी को युवक का मर्डर करने का आरोप है। दरअसल, 4 जनवरी की शाम करीब 6 बजे साहिल और उसका चाचा अशोक घर के बाहर दुकान के सामने बैठे हुए थे। उसी दौरान अमन दुकान के पास आया। उसने जेब से पिस्तौल निकाल कर साहिल व अशोक पर तान दी।

चाचा के पीछे दौड़कर किए थे फायर इस दौरान साहिल घर के अंदर भागा। अमन ने घर में घुसकर साहिल को गोली मार दी। जब अशोक बीच-बचाव करने लगा तो अमन ने उस पर भी पिस्तौल तान दी थी। अशोक जान बचाने के लिए घर से बाहर भागा। इस पर अमन भी उसके पीछे दौड़ा।

अमन ने अशोक पर 2-3 बार फायर किए थे। पुलिस ने मृतक के पिता सुरेश के बयान दर्ज कर अमन, बबलू उर्फ बलराज, मुकेश, अजमेर व मोनू के खिलाफ केस दर्ज किया था।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ट्रंप ने चंद घंटों में ही जेलेंस्की से वादा तोड़ा: रूस के खिलाफ सैन्य मदद से इंकार

Washington: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा यू-टर्न लेते...

मुंबई में लगातार तीसरे दिन स्कूल-कॉलेज, दफ्तर बंद:34 लोकल ट्रेनें कैंसिल

मुंबई---मुंबई में तेज बारिश का बुधवार को तीसरा दिन...

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर CM हाउस में हमला:सिर पर चोट

नई दिल्ली---दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार सुबह...