Thursday, August 21, 2025
Thursday, August 21, 2025

इलॉन मस्क ने ट्रम्प सरकार का साथ छोड़ा

Date:

 

टेस्ला के मालिक और अमेरिकी अरबपति इलॉन मस्क ने ट्रम्प प्रशासन छोड़ दिया है। मस्क ने गुरुवार सुबह X पर पोस्ट कर लिखा कि ट्रम्प के सलाहकार के तौर पर उनका समय समाप्त हुआ। मस्क को ट्रम्प प्रशासन में सरकारी खर्च में कटौती और नौकरशाही को कम करने के लिए बने डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DOGE) के प्रमुख की जिम्मेदारी मिली थी। मस्क ने इस जिम्मेदारी के लिए राष्ट्रपति ट्रम्प का धन्यवाद किया। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर न्यूज एजेंसी ANI से मस्क के इस्तीफे की पुष्टि की। मस्क ने बुधवार शाम ट्रम्प के एक विधेयक की निंदा की थी, जिसे खुद ट्रम्प ने बड़ा बढ़िया बिल बताया था। इस बिल में टैक्स में कटौती जैसे प्रावधान शामिल हैं। मस्क ने इसे फिजूलखर्ची बढ़ाने वाला बिल बताया था।

  • इलॉन मस्क और डोनाल्ड ट्रम्प का 2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में साथ आए।
  • मस्क ने ट्रम्प के चुनाव प्रचार में 277 मिलियन डॉलर से अधिक खर्च किए और प्रचार का हिस्सा बने।
  • ट्रम्प ने मस्क को प्रशासन में 20 जनवरी, 2025 को स्पेशल गवर्नमेंट एम्प्लॉई के तौर पर नियुक्त किया।
  • मस्क को ट्रम्प प्रशासन में डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DOGE) का नेतृत्व सौंपा गया। इसका काम सरकारी विभागों में फिजूल खर्ची रोकना था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ट्रंप ने चंद घंटों में ही जेलेंस्की से वादा तोड़ा: रूस के खिलाफ सैन्य मदद से इंकार

Washington: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा यू-टर्न लेते...

मुंबई में लगातार तीसरे दिन स्कूल-कॉलेज, दफ्तर बंद:34 लोकल ट्रेनें कैंसिल

मुंबई---मुंबई में तेज बारिश का बुधवार को तीसरा दिन...