Monday, August 25, 2025
Monday, August 25, 2025

भक्ति और शक्ति का दिव्य संयोजन: पंजाब सरकार द्वारा भगवान परशुराम जी की जयंती के अवसर पर राज्य स्तरीय समागम

Date:

चंडीगढ़ /जालंधर, 29 अप्रैल:

आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश अध्यक्ष एवं पंजाब के कैबिनेट मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने आज आदर्श एवं समरस समाज के लिए युवाओं को भगवान श्री परशुराम जी द्वारा दिखाए गए न्याय, समानता और सत्य के मार्ग पर चलने का आह्वान किया है।

कैबिनेट मंत्री ने भगवान श्री परशुराम जयंती पर पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले विभाग द्वारा स्थानीय के.एम.वी कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह के दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। कैबिनेट मंत्री ने इस पावन अवसर पर लोगों को बधाई देते हुए गर्व व्यक्त किया और कहा कि सरकार पहली बार भगवान श्री परशुराम जयंती के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन करवाया जा रहा है। उन्होंने जालंधर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित करने के लिए पंजाब पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले विभाग की सराहना की।

भगवान श्री परशुराम जी को भक्ति और शक्ति का दिव्य संयोजन बताते हुए श्री अरोड़ा ने कहा कि अन्याय के खिलाफ खड़े होने का उनका संदेश पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक है। उन्होंने जालंधर शहर में एक नए चौक का नाम भगवान श्री परशुराम जी के नाम पर रखने की भी घोषणा की।
कैबिनेट मंत्री ने लोगों, विशेषकर युवाओं को भारत की विशाल सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत से जोड़ने के लिए भविष्य में भी ऐसे आयोजन करने की पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ऐसे आयोजन देश के समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक इतिहास को संरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले विभाग के सलाहकार दीपक बाली ने गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। उन्होंने इस ऐतिहासिक पहल के लिए भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की प्रशंसा की।
समारोह का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, सलाहकार दीपक बाली, विधायक रमन अरोड़ा, जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की चेयरपर्सन राजविंदर कौर थियाडा और डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित करके किया।
इस दौरान वक्ताओं ने भगवान श्री परशुराम के जीवन एवं शिक्षाओं पर प्रकाश डाला तथा युवाओं को उनके आदर्शों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। इससे पहले, ब्राह्मण समुदाय के कई प्रमुख सदस्यों, जिनमें सुरदर्शन शर्मा, डा. वी.के. वासुदेव, राजिंदर शर्मा, विनोद कुमार दत्ता और भारत भूषण शर्मा शामिल थे, को समाज में उनके योगदान, विशेषकर स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन भगवान श्री परशुराम जी की आरती के साथ हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दुखद खबर : रारा साहिब के सांप्रदायिक प्रमुख संत बलजिंदर सिंह जी का निधन

    पायल : रारा साहिब के सांप्रदायिक प्रमुख संत बलजिंदर...

हरियाणा रोडवेज और गाड़ी में टक्कर, 4 लोगों की मौत:3 गंभीर घायल

कैथल---हरियाणा के कैथल में सोमवार सुबह हरियाणा रोडवेज की...

दिल्ली CM रेखा की Z सिक्योरिटी वापस ली गई: दिल्ली पुलिस ही सुरक्षा देगी

नई दिल्ली -दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को दी...

पंजाब में बंबीहा गैंग के 4 बदमाश गिरफ्तार

चंडीगढ़ -पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर दविंदर बंबीहा गिरोह के...