डिप्टी सीईओ भारत भूषण बंसल  36 वर्षों की नौकरी के बाद सेवानिवृत्त

Date:

 

चंडीगढ़, 30 नवंबर:

पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय में सेवा निभा रहे उप मुख्य चुनाव अधिकारी (डिप्टी सीईओ) भारत भूषण बंसल 36 वर्षों की नौकरी के बाद आज सेवानिवृत हो गए हैं। उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया और उनके सेवाकाल के कार्यों को स्मरण किया गया।

मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी और अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी हरीश नैयर ने भारत भूषण बंसल को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

भारत भूषण बंसल ने 1989 में क्लर्क के रूप में नौकरी शुरू की थी और विभिन्न पदों पर पदोन्नति पाते हुए डिप्टी सीईओ के रूप में सेवा निवृत्त हुए, जो विभागीय पदोन्नति का सबसे उच्च पद है। अपने सेवाकाल के दौरान, श्री बंसल ने 7 विधानसभा चुनाव, 10 लोकसभा चुनाव, एसजीपीसी चुनाव, राष्ट्रपति चुनाव और बार काउंसिल चुनावों के अलावा कई उपचुनाव आयोजित करवाए।

इस अवसर पर जॉइंट सीईओ सकतर सिंह बल, चुनाव अधिकारी अंजू बाला और मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय का स्टाफ मौजूद था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जालंधर में नशा छुड़ाओ केंद्र के पास युवक की हत्या

जालंधर---पंजाब के जालंधर वेस्ट हलके में स्थित बाबू जगजीवन...

कांग्रेस व अकाली दल को बड़ा झटका, 100 के करीब परिवार AAP में शामिल

  मोगा : आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित...

योगी सरकार का बड़ा तोहफा, रक्षाबंधन पर महिलाओं को तीन दिन तक मुफ्त बस यात्रा

  नेशनल -- रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर उत्तर प्रदेश...

पंजाब में एक और नेता ने अपने पद से दिया इस्तीफा

  पंजाब : पंजाब में लैंड पूलिंग पॉलिसी का विरोध...