Thursday, August 21, 2025
Thursday, August 21, 2025

दिल्ली चुनाव अपडेट्स:केजरीवाल बोले- सीता हरण के लिए रावण सोने का हिरण बनकर आया,

Date:

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को विश्वास नगर में चुनावी रैली के दौरान रामायण की गलत व्याख्या कर दी।उन्होंने कहा- भगवान राम खाने का इंतजाम करने जंगल में गए थे। माता सीता को झोपड़ी में छोड़कर, लक्ष्मण से उनकी रक्षा करने को कहा। इस बीच रावण सोने का हिरण बनकर आया।

केजरीवाल ने आगे कहा कि सीता माता ने लक्ष्मण से कहा कि हिरण लाओ। लक्ष्मण मना करते रहे, लेकिन माता के आदेश पर उन्हें जाना पड़ा। इसके बाद रावण ने सीता का हरण कर लिया।

दरअसल, रामायण में सीता के हरण के लिए हिरण का रूप राक्षस मारीच ने लिया था, रावण ने नहीं। सीता ने हिरण लाने के लिए लक्ष्मण से नहीं, बल्कि राम से कहा था।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र ने कहा कि केजरीवाल ने सीता हरण के प्रसंग की गलत व्याख्या की और कहा कि रावण सोने का हिरण बनकर आया था। ये अभी तक शीशमहल के गोल्ड सोने से बाहर नहीं आए हैं। रामायण की गलत व्याख्या के लिए आज हम क्षमा मांगने के लिए दिनभर उपवास करेंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हमले के बाद दिल्ली CM रेखा गुप्ता को Z सिक्योरिटी:20+ हथियारबंद CRPF जवान 24 घंटे तैनात रहेंगे

नई दिल्ली --दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को केंद्र...

पंजाब में पाकिस्तान की आतंकी साजिश नाकाम:हैंड ग्रेनेड व अन्य हथियारों के साथ युवक काबू

अमृतसर--पंजाब में आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने की एक...