Thursday, September 11, 2025
Thursday, September 11, 2025

उपराष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस-वोटिंग विवाद:TMC बोली- BJP ने विपक्षी सांसदों को ₹15-20 करोड़ में खरीदा,

Date:

 

उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी सांसदों के क्रॉस वोटिंग मामले में विवाद शुरू हो गया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और TMC सांसद ने कहा कि मुझे पता चला कि भाजपा ने विपक्ष के हर सांसद को खरीदने के लिए 15-20 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।

वहीं, भाजपा ने कहा कि क्रॉस वोटिंग विपक्षी गठबंधन में आंतरिक मतभेद और फूट को दिखाता है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने तंज कसते हुए कहा, I.N.D.I.A. गठबंधन के कुछ सांसदों को धन्यवाद, जिन्होंने ‘अंतरात्मा की आवाज’ पर NDA कैंडिडेट सीपी राधाकृष्णन को वोट दिया।

मंगलवार को हुए मतदान में 788 में से 767 (98.2%) सांसदों ने वोट डाला। राधाकृष्णन को 452 वोट और सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले। 15 वोट अमान्य करार दिए गए। NDA उम्मीदवार राधाकृष्णन ने I.N.D.I.A. कैंडिडेट सुदर्शन रेड्डी को 152 वोटों के अंतर से हराया।

चुनाव में कम से कम 14 विपक्षी सांसदों के NDA के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की अटकलें हैं। दरअसल, NDA के पास 427 सांसद थे। वाईएसआर कांग्रेस के 11 सांसदों ने राधाकृष्णन को समर्थन दिया था। इन्हें जोड़कर 438 वोट ही बनते हैं। लेकिन राधाकृष्णन को 14 ज्यादा यानी 452 वोट मिले हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब आपका कर्जदार है: बाढ़ पीड़ितों की मदद करने वाले समाज सेवियों का मुख्यमंत्री द्वारा धन्यवाद

    चंडीगढ़, 10 सितंबर:   पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज सूबे के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए प्रसिद्ध पंजाबी गायक मनकीरत औलख और उद्योगपति प्रितपाल सिंह का तह दिलों से धन्यवाद किया।   मुख्यमंत्री, जो एक निजी अस्पताल में जेरे इलाज हैं, ने समाज सेवी लोगों के साथ टेलीफोन 'ते बातचीत दौरान बाढ़ प्रभावित लोगों को संकट में से बाहर निकालने के लिए सूबा सरकार की दृढ़ वचनबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि सूबा सरकार पहले ही इस नेक कार्य के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही। भगवंत सिंह मान ने कहा कि संकट की इस घड़ी में दोनों समाज सेवियों द्वारा किया गया मिसाली काम सचमुच शलाघायोग है क्योंकि दोनों ही मिशनरी भावना से बाढ़ पीड़ितों की सेवा कर रहे हैं।   मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी तरह लोग सूबे के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों की मदद के लिए फराखदिल से 'मुख्यमंत्री राहत फंड' में योगदान पा रहे हैं। इस मुश्किल घड़ी में दुखी लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे लोगों का तह दिलों से धन्यवाद करते हुए उन्होंने कहा कि यह जरूरी है कि जरूरतमंद लोगों को समय सिर मदद मिले। भगवंत सिंह मान ने कहा कि लोगों के योगदान का एक-एक पैसा सूबे के बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोगों को बड़ी राहत देगा।   मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे उपराले कुदरती कहर का सामना कर रहे लोगों को समय सिर जरूरी सहायता प्रदान करने में बहुत सहायक साबत होंगे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि दानी सज्जनों द्वारा दिखाई गई दरियादिली यकीनी तौर 'ते सूबे के बाढ़ प्रभावित इलाकों को राहत पहुंचाएगी। उन्होंने कहा कि सूबे में बाढ़ कारन पहले ही बड़ा नुकसान हुआ है और सूबा सरकार ने लोगों को हुए भारी नुकसान की भरपाई के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है।

भाखड़ा डैम से फिर छोड़ा जा रहा पानी, भारी बारिश की चेतावनी

    पंजाब  : पंजाब के लोगों को अलर्ट होने की...

बिक्रम मजीठिया को लेकर बड़ी खबर, पंजाब सरकार को नोटिस जारी

    पंजाब : शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम...

नेपाल में फंसे 92 पंजाबी, परिवारों में चिंता का माहौल

    पंजाब  : नेपाल की राजधानी काठमांडू में जेन-जी (Gen-Z)...