Wednesday, August 20, 2025
Wednesday, August 20, 2025

7 राज्यों की 13 सीटों पर उपचुनाव की काउंटिंग:बंगाल की चारों सीटों पर TMC के उम्मीदवार आगे; बिहार के रुपौली में बीमा भारती पीछे

Date:

मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार समेत 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की काउंटिंग जारी है। इन सीटों पर 10 जुलाई को वोटिंग हुई थी। इनमें से 10 सीटें विधायकों के इस्तीफे और तीन सीट विधायकों के निधन की वजह से खाली हुई थी।

चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, पश्चिम बंगाल की चारों सीटों पर तृणमूल कांग्रेस आगे चल रही है। पिछली बार तीन सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी। बिहार के रुपौली में JDU उम्मीदवार कलाधर प्रसाद मंडल आगे चल रहे हैं। JDU से राजद में गईं बीमा भारती पीछे चल रही हैं।हिमाचल प्रदेश की तीनों सीटों पर कांग्रेस बढ़त बनाए हुए हैं। देहरा से सीएम सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर आगे हैं। वो पहले भाजपा उम्मीदवार होशियार सिंह से पीछे चल रही थीं। हमीरपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पिंदर वर्मा फिलहाल आगे चल रहे हैं।

पंजाब के जालंधर पश्चिम सीट से AAP उम्मीदवार मोहिंदर भगत आगे हैं। उत्तराखंड की मंगलूर विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार काजी मोहम्मद निजामुद्दीन आगे चल रहे हैं। एमपी के अमरवाड़ा में भाजपा के कमलेश शाह आगे चल रहे हैं।

लोकसभा चुनाव के बाद NDA और इंडिया ब्लॉक के बीच ये पहला चुनावी मुकाबला है। पिछले चुनावों में इन 13 सीटों में से भाजपा ने 3 सीटें जीती थीं। अन्य 10 में से कांग्रेस ने 2 और अन्य पार्टियों ने 8 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दिल्ली CM रेखा गुप्ता पर हमला, आरोपी हिरासत में:शख्स जनसुनवाई में आया था

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार सुबह सीएम...

ब्रिटेन में 2 बुजुर्ग सिखों पर नस्लीय हमला, बीच सड़क पर पीटा और उतारी पगड़ियां 

  London: ब्रिटेन में वॉल्वरहैम्प्टन रेलवे स्टेशन के पास एक...