Wednesday, August 6, 2025
Wednesday, August 6, 2025

सीएम मान के नए मंत्री-मंडल पर कांग्रेस का तंज:राजा वडिंग ने बताया अस्थिर सरकार

Date:

पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान के नए मंत्री मंडल को लेकर कांग्रेस नेता अब तंज कस रहे है। पंजाब कांग्रेस के प्रधान और लुधियाना लोकसभा सीट से सांसद राजा वडिंग ने कहा कि पंजाब में इस वक्त अस्थिर सरकार चल रही है। ढ़ाई साल में 4 बार मंत्री मंडल में फेरबदल किया गया। ऐसे में 4 माह के अंदर क्या ही कोई कुछ करता। वरिष्ठ नेताओं को AAP ने दरकिनार कर दिया।

जालंधर कैंट हलके से विधायक परगट सिंह ने कहा कि जो सीएम कह रहे थे कि हर साल 20 हजार करोड़ रुपए का मुनाफा सिर्फ रेत खनन से कमाया जाएगा। उन्हें अपने कार्यकाल में 4 मंत्रियों को उक्त डिपार्टमेंट से बदलना पड़ा। इससे ये साफ होता है कि ये सिर्फ दावा ही था।

परगट सिंह ने कहा कि मात्र ढाई साल में राज्य की भगवंत मान सरकार ने 4 खनन मंत्री नियुक्त किए और उन्हें हटाया। जो खनन क्षेत्र में अस्थिरता और लूट को उजागर करते हैं। AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल का खनन से सालाना 20,000 करोड़ रुपए कमाने का दावा महज राजनीतिक बयानबाजी साबित हुआ है।

जबकि अवैध खनन लगातार फल-फूल रहा है। लेकिन असली सवाल यह है कि क्या यह सब मंत्री और अधिकारियों की संलिप्तता के बिना हो रहा था ? क्या वे अप्रभावी थे या फिर उनकी मिलीभगत थी? अभी तक हमने “बड़े खनन माफिया” पर कोई कार्रवाई नहीं देखी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

स्वास्थ्य क्रांति की रफ्तार तेज़, पंजाब में खुलेंगे 200 और आम आदमी क्लीनिक

चंडीगढ़ (ब्यूरो रिपोर्ट)- पंजाब में आम आदमी क्लीनिकों की...

पंजाब के शिक्षामंत्री नंगे पैर गोल्डन टेंपल पहुंचे

पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस आज अमृतसर...

उत्तराखंड में बढ़ रहीं बादल फटने की घटनाएं:

उत्तराखंड में पिछले 10 वर्षों में बादल फटने की...