लुधियाना पहुंची सीएम मान की पत्नी:डॉ. गुरप्रीत बोली

 

लुधियाना—पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर मान आज लुधियाना पहुंची है। उन्होंने भारत नगर में स्थित गर्ल्स गवर्नमेंट कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम मेला धीआं दा में हिस्सा लिया। फुलकारी की छाया में छात्राओं ने डॉ. गुरप्रीत कौर का स्वागत किया। इस कार्यक्रम में डॉ. गुरप्रीत कौर झूला भी झुली।

कार्यक्रम में सीएम भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंची है। गिद्दा डाल रही छात्राओं के साथ उन्होंने खूब मनोरंजन किया।डा. गुरप्रीत कौर मान कभी आम आदमी पार्टी की सक्रिय वॉलंटियर रही है। आज पत्रकारों ने उनसे सवाल किया क्या वह राजनीति में फिर से सक्रिय होंगी तो उन्होंने कहा कि राजनीति में अभी आने का कोई विचार नहीं है। उन्होंने कहा कि आज लड़कियां लड़कों के बराबर है। हमें अपनी संस्कृति को याद रखते हुए तीज पर्व जैसे त्योहार मनाने चाहिए। आज कालेज में पहुंच कर बहुत अच्छा लगा। छात्राओं से भी मुलाकात की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *