Tuesday, August 5, 2025
Tuesday, August 5, 2025

पंजाब में 191 थानों के मुंशी बदले: वित्त मंत्री चीमा बोले- हर हाल में करप्शन खत्म करेंगे

Date:

चंडीगढ़-पंजाब सरकार ने करप्शन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रदेश के 191 पुलिस थानों के मुंशियों का ट्रांसफर किया है। ये सभी एक थाने में दो साल से अधिक समय से तैनात थे।
यह जानकारी पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि आज ही ट्रांसफर ऑर्डर जारी किए गए हैं। हमारी सरकार हर हाल में करप्शन को खत्म करेगी। पिछले दिनों ही पंजाब CM भगवंत मान ने इस बारे में फैसला लिया था। इसके बाद इस दिशा में कार्रवाई की गई है।
हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि कुछ शिकायतें मिली कि पुलिस थानों में एसएचओ, एसएसपी व डीएसपी स्टाफ बदलता रहता है। लेकिन मुंशी सालों से एक ही थाने में लगे रहते हैं, लेकिन दो साल से अधिक समय तक डटे रहने से भ्रष्टाचार होने का अंदेशा रहता है। कई जगह तो मुंशी आठ से दस साल तक डटे हुए थे। पिछले दिनों सीएम ने तय किया था कि जो भी मुंशी दो साल से अधिक समय तक थाने में तैनात होगा उसे बदला जाएगा। इसके बाद अब यह ट्रांसफर की गई है।
हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि हमारी पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ हुई जंग से निकली है। ऐसे में यह स्पष्ट है कि जहां भी हमारी सरकार बनेगी, वहां से भ्रष्टाचार खत्म किया जाएगा। पहले हमारी सरकार दिल्ली में बनी, उसके बाद 2022 में पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी। भगवंत मान पंजाब के मुख्यमंत्री बने। तीन साल से भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग चल रही है। भ्रष्टाचार किसी भी स्तर का हो, उसे खत्म किया गया है। कुछ समय पहले पटवारी, राजस्व अधिकारियों और तहसीलदारों के खिलाफ शिकायतें मिलीं, जिन पर कार्रवाई की गई। लोग राहत महसूस कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

उत्तराखंड के धराली में बादल फटा, गांव जमींदोज:4 की मौत, 50 से ज्यादा लापता

उत्तरकाशी--उत्तरकाशी के धराली गांव में मंगलवार दोपहर 1.45 बजे...

राम रहीम को 40 दिन की पैरोल, सिरसा डेरा पहुंचा

रोहतक--डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक...

SYL को लेकर दिल्ली में हुई बैठक:CM मान का पीएम मोदी पर तंज

मोहाली-सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर को लेकर आज एक बार...

कनाडा के सर्रे में ‘खालिस्तान दूतावास’ का उद्घाटन

International : कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सर्रे...