Wednesday, September 3, 2025
Wednesday, September 3, 2025

दरबार साहिब में SGPC कर्मचारियों में झड़प, चलीं तलवारें, एक की मौत

Date:

 

अमृतसर के दरबार साहिब से हिंसक घटना का मामला सामने आया है, जहां शिरोमणि प्रबंधक कमेटी के दो कर्मचारियों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद खूनी हो गया और इस दौरान एक कर्मचारी की मौत हो गई और दूसरा मौके से फरार हो गया। इसके बाद घायल कर्मचारी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना दरबार साहिब के अकाउंट्स विभाग में हुई, जब दोपहर करीब 1.30 बजे का वक्त था। इसी दौरान शिरोमणि कमेटी के कर्मचारी सुखबीर सिंह और लेखा शाखा में कार्यरत दरबारा सिंह के बीच किसी मामूली बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। जल्द ही मामूली झगड़े ने एक-दूसरे को खून का दुश्मन बना दिया। इस संबंध में एसजीपीसी अधिकारियों का कहना है कि दोनों के बीच पारिवारिक रिश्ते हैं और आज सुबह भी उनके बीच घर में झगड़ा हुआ था।

दोपहर को दरबार साहिब में दोनों के बीच फिर झगड़ा शुरू हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपी सुखबीर सिंह ने दरबारा सिंह पर 5 बार तलवार से हमला किया। वह दरबारा सिंह पर तब तक हमला करता रहा जब तक वह बेहोश नहीं हो गया। घटना के बाद सुखबीर सिंह मौके से फरार हो गया। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दे दी है। जिसके बाद आरोपी की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related