Latest News

आप उम्मीदवार उमेश मकवाना ने भगवंत मान की मौजूदगी में भरा नामांकन पत्र

आप उम्मीदवार उमेश मकवाना ने भगवंत मान की मौजूदगी में भरा नामांकन पत्र भगवंत मान ने आप उम्मीदवार उमेश मकवाना के पक्ष में निकाला रोड...

हकृवि की उन्नत तकनीकों व नवाचारों से कांगो गणराज्य के किसानों को मिलेगा लाभ: प्रो. बी.आर. काम्बोज

हकृवि की उन्नत तकनीकों व नवाचारों से कांगो गणराज्य के किसानों को मिलेगा लाभ: प्रो. बी.आर. काम्बोज -कांगो गणराज्य के प्रतिनिधिमंडल ने किया हकृवि का दौरा चंडीगढ़ ,16 अप्रैल -चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार की उन्नत कृषि तकनीकों, शोध कार्यों व नवाचारों का कांगो गणराज्य के किसानों को भी लाभ मिलेगा। इसी कड़ी में कांगो गणराज्य के राजदूत वाबेंगा कालेबो थियो के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बी.आर. काम्बोज से मुलाकात की। इस बैठक में हकृवि के अधिकारियों सहित हरियाणा के प्रगतिशील किसान भी उपस्थित रहे। कुलपति प्रो. बी.आर. काम्बोज ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को विश्वविद्यालय द्वारा कृषि क्षेत्र में किए जा रहे शोध कार्यों एवं उन्नत किस्म के बीजों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रतिनिधिमंडल को बासमती चावल एवं मक्का की खेती में खासतौर पर सहयोग देने पर चर्चा हुई।  बैठक में सदस्यों ने कृषि क्षेत्र में निवेश करने के लिए विशेष रूप से केन्द्रीय कृषि अनुसंधान और कृषि व्यवसाय से संबंधित विभिन्न क्षेत्रों को स्थापित करने में रूचि दिखाई। उन्होंने कहा कि चावल उत्पादन के लिए संसाधनों का पता लगाने और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण की सुविधा के लिए हरियाणा के प्रगतिशील किसानों एवं कांगो के बीच सहयोग बढ़ाने हेतु विस्तार से बातचीत की गई। कांगो गणराज्य के राजदूत वाबेंगा कालेबो थियो ने बताया कि प्रतिनिधि मंडलों के मध्य हुई बैठक से अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने, वैज्ञानिकों, विद्यार्थियों एवं किसानों से जुड़े विभिन्न महत्वाकांक्षी कार्यों को गति मिलेगी। विश्वविद्यालय की उन्नत तकनीकों व नवाचारों से कांगो गणराज्य की कृषि संबंधित तकनीकों व उपकरणों में काफी सुधार आएगा। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर शिक्षा अधिष्ठाता डॉ. केडी शर्मा ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों बारे विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की।http://NEWS24HELP.COM

मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन

मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन सरकारी कर्मचारियों के प्रोफेशनल स्किल को किया जायेगा अपग्रेड बाबा साहेब की तरह हमेशा कठिन लक्ष्य लेकर चलें चंडीगढ़ 16 अप्रैल- हरियाणा के मुख्य सचिव श्री टीवीएसएन प्रसाद ने बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर को उनकी जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए...

50,000 मजबूत पंजाब कांग्रेस कैडर भाजपा को खत्म कर देगा: राजा वड़िंग

50,000 मजबूत पंजाब कांग्रेस कैडर भाजपा को खत्म कर देगा: राजा वड़िंग कांग्रेस न्याय पत्र भारत के लोगों की आवाज है: राजा वड़िंग कांग्रेस घोषणापत्र के...

श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी के साथ न्याय नहीं करने के कुंवर विजय प्रताप के आरोप सच: बाजवा

श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी के साथ न्याय नहीं करने के कुंवर विजय प्रताप के आरोप सच: बाजवा चंडीगढ़, 15 अप्रैल अमृतसर उत्तरी से...

Popular

Subscribe

spot_imgspot_img