हिमाचल में स्पेनिश दंपती से मारपीट मामला:पूर्व सीएम चन्नी ने मुख्यमंत्री​​​​​​​ सुक्खू से की बात,

पंजाब के पूर्व सीएम और जालंधर से नवनिर्वाचित सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने हिमाचल प्रदेश के डलहौजी में स्पेनिश कल्प पर हुए हमले पर रोष जताया है। इस संबंध में चन्नी ने तुरंत हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से फोन पर बात की और आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की।

साथ ही सुक्खू ने चन्नी को भरोसा दिलाया कि वह सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के आदेश दे रहे हैं। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। चन्नी ने कहा- उक्त हमले के जरिए पंजाब और हिमाचल में रहने वाले भाइयों के बीच दरार पैदा करने की कोशिश की गई।

हिमाचल के डलहौजी घूमने गए अमृतसर के एनआरआई स्पेनिश जोड़े पर पार्किंग को लेकर 100 से ज्यादा लोगों ने हमला कर दिया। इस घटना में स्पेनिश पत्नी, पंजाब मूल का उसका पति और साला घायल हो गए। घायल पति की हालत इतनी गंभीर थी कि वह दो दिन तक अस्पताल में बेहोश रहा। जब उसे होश आया तो उसे पूरी घटना का पता चला।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *