Thursday, August 28, 2025
Thursday, August 28, 2025

कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस तनखाहिया करार, मिली धार्मिक सजा

Date:

 

पंजाब : पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस को श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा तनखाहिया घोषित कर दिया गया है। आपको बता दें कि श्रीनगर में शहीदी समारोह के दौरान मर्यादा का उल्लंघन करने के मामले में उन्हें श्री अकाल तख्त साहिब में तलब किया गया था। यहां स्पष्टीकरण के बाद जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज ने कहा कि हरजोत सिंह बैंस ने अपनी गलती मान ली है और ये साफ हो गया है कि समारोह के दौरान मर्यादा का उल्लंघन हुआ था।

इसके बाद हरजोस सिंह बैंस को धार्मिक सजा दी गई है। इसके चलते वह आज ही जन्मस्थान गुरुद्वारा गुरु का महल चलकर जाएंगे। वहीं गुरुद्वारा साहिब तक जाने वाले रास्तों को आने वाले समय में ठीक करवाएंगे। इसके बाद गुरुद्वारा कोठा साहिब में 100 मीटर चलकर जाएंगे। इस गुरु घर तक जाने वाले रास्ते की हालत सुधारने का काम करेंगे। इसके बाद वे दिल्ली स्थित गुरुद्वारा शीशगंज साहिब जाएंगे। इसके बाद गुरुद्वारा श्री आनंदपुर साहिब में दो दिन जोड़ा घर में सेवा करेंगे और बाद में 1100 रुपये की कड़ाह प्रसाद की देग करवा कर अरदास करवाएंगे। हरजोत सिंह बैंस ने इस सजा को स्वीकार किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री की ओर से पंजाब सरकार का हेलीकॉप्टर बचाव व राहत कार्यों के लिए तैनात

कैबिनेट साथियों के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा पहली...