कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जोड़ामाजरा आज नंगल पहुंचे, भाखड़ा बांध का किया दौरा

 

पंजाब के जल संसाधन और भूमि एवं जल संरक्षण मंत्री चेतन सिंह जोड़ामाजरा आज नंगल पहुंचे, जहां उन्होंने भाखड़ा बांध का दौरा किया और रख रखाव और जल स्तर का जायजा लिया। इस मौके पर कैबनिट मंत्री जोड़ामाजरा ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार इस बात पर जोर दे रही है कि पीने के लिए, सिंचाई के लिए और उद्योगों के लिए भूमिगत जल को बचाने के लिए नहरी पानी का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल किया जाए।

कैबनिट मंत्री जौड़ामाजरा ने कहा कि प्रदेश में नहरी पानी के समुचित उपयोग के लिए हर प्रबंध किए जा रहे हैं और आवश्यकतानुसार समय समय पर नहरों की मरम्मत भी सुनिश्चित की जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने बिजली उत्पादन, बिजली उत्पादन की समीक्षा की और आधुनिक संग्रहालय देखा। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये और अधिकारियों से बांध की पूरी प्रक्रिया की जानकारी ली। इसके बाद कैबिनेट मंत्री ने एक यादगार पौधा भी लगाया।

इस अवसर पर बी.बी.एम.बी मुख्य अभियंता सीपी सिंह, उप मुख्य अभियंता एच.एल. कंबोज, अतिरिक्त उपायुक्त विकास संजीव कुमार, एस.डी.एम. अनमजोत कौर, डीएसपी मंजीत सिंह, तहसीलदार संदीप कुमार, कार्यकारी इंजीनियर हरजोत सिंह वालिया और पीआरओ सतनाम सिंह भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *