Wednesday, September 10, 2025
Wednesday, September 10, 2025

मोहाली में बिजनेसमैन ने बैंक में किया सुसाइड:वॉशरूम में खुद को मारी गोली

Date:

मोहाली -पंजाब के मोहाली में स्थित एक प्राइवेट बैंक में एक इमिग्रेशन कंपनी के मालिक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने बैंक के वॉशरूम में सुसाइड किया। मृतक की पहचान राजबीर सिंह के रूप में हुई है। वह फेज-11 और सेक्टर-82 में अपना इमिग्रेशन दफ्तर चलाता था। हालांकि मूलरूप से मोगा का रहने वाला था।

हालांकि अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया है। मौत के कारणों की जांच की जा रही है और मृतक के परिवार वालों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। बैंक की सीसीटीवी की भी जांच जा रही है।

दोपहर में पहुंचा था बैंक की शाखा में

मंगलवार दोपहर को राजबीर सिंह बैंक आया था। इसके बाद वह बैंक की पहली मंजिल पर स्थित लोन विभाग में गया। वहां वॉशरूम में जाकर उसने खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनते ही पूरे बैंक में अफरा-तफरी मच गई। बैंक कर्मचारियों ने जब वॉशरूम का दरवाजा तोड़ा तो अंदर खून से लथपथ लाश पड़ी थी।

इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। मौके पर फेज-8 पुलिस स्टेशन के एसएचओ सतनाम सिंह टीम सहित पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल की मॉर्चरी में भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 100% सड़क संपर्क, बिजली और पानी की आपूर्ति बहाल: हरजोत सिंह बैंस

  चंडीगढ़  /नंगल, 10 सितंबर: पंजाब के शिक्षा तथा सूचना एवं...

होशियारपुर में 5 वर्षीय बच्चे की हत्या:कल शाम हुआ था अपहरण, श्मशान घाट से मिला शव; आरोपी गिरफ्तार

होशियारपुर --पंजाब के होशियारपुर जिले में मंगलवार देर शाम...

नेपाल में ‘Gen Z’ क्रांति: सोशल मीडिया बैन के बाद भड़की हिंसा

  नेशनल : भ्रष्टाचार और राजनीतिक अव्यवस्था के खिलाफ नेपाल...

NIA की पंजाब में Raid, पूरा इलाका सील

    गुरदासपुर : NIA ने पंजाब में रेड की है।...