Thursday, August 28, 2025
Thursday, August 28, 2025

मोहाली के इंडस्ट्रियल एरिया में ब्लास्ट, 2 की मौत:3 की हालत गंभीर

Date:

मोहाली–पंजाब में मोहाली के इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्ट्री में सिलेंडर ब्लास्ट हो गया, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई है। जबकि, 3 लोगों के घायल होने की सूचना है। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मची हुई है। धमाका इतना तेज था कि आसपास के घरों की दीवारें तक हिल गईं और फैक्ट्री की छत को भी काफी नुकसान पहुंचा है। सिलेंडर के टुकड़े भी 1 किलोमीटर दूर तक बिखरे मिले हैं।
फिलहाल, ब्लास्ट की सही वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं और मामले की जांच जारी है। मृतकों की पहचान आसिफ खान और देवेंद्र कुमार के रूप में हुई है। दोनों की उम्र करीब 25 साल थी और कंबाला के रहने वाले थे।
जानकारी के मुताबिक, जिस जगह पर धमाका हुआ है, वह ऑक्सीजन प्लांट है। पता चला है कि यहां सिलेंडर लोड किए जा रहे थे। इसी दौरान अचानक सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। इस दौरान करीब 5 लोग चपेट में आए। DSP हरसिमरन बल ने मौतों की पुष्टि की।
मोहाली के SSP हरमनदीप सिंह हंस मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया। मौके पर मोहाली के डिप्टी मेयर कुलजीत बेदी और एसडीएम दमनप्रीत कौर पहुंचीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री की ओर से पंजाब सरकार का हेलीकॉप्टर बचाव व राहत कार्यों के लिए तैनात

कैबिनेट साथियों के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा पहली...