Monday, August 11, 2025
Monday, August 11, 2025

भाजपा बोली- राहुल चीन-पाकिस्तान के पेड एजेंट लगते हैं:

Date:

पीएम मोदी के लिए सरेंडर शब्द का इस्तेमाल करने पर राहुल गांधी की आलोचना हो रही है। भाजपा ने कहा, लोकसभा में विपक्ष के नेता की ऐसी भाषा देश और सेना का अपमान है।

भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा कि जिस तरह के सवाल राहुल गांधी बार-बार पूछ रहे हैं, मुझे पूरा संदेह है कि वे चीन या पाकिस्तान के पेड एजेंट लगते हैं।

राहुल गांधी ने मंगलवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ऑपरेशन सिंदूर और प्रधानमंत्री मोदी पर बयान दिया था। राहुल ने कहा था कि ट्रम्प का एक फोन आया और नरेंद्र जी तुरंत सरेंडर हो गए।संबित पात्रा ने आगे कहा कि कोई भी ‘सभ्य राजनेता’ या विपक्ष का नेता अपने देश के बारे में बात करते समय ‘सरेंडर’ जैसे शब्द का इस्तेमाल कभी नहीं करेगा। अगर कोई नेता इस तरह के शब्द का इस्तेमाल कर रहा है तो वह राजनीति लायक नहीं है।

पात्रा ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले का “बदला” ऑपरेशन सिंदूर के तहत लिया गया था, जिसमें पाकिस्तान के अंदर नौ आतंकी लॉन्चपैड और 11 एयरबेस नष्ट किए गए थे।

इसके बावजूद, राहुल गांधी ने भारत जैसे देश के लिए सरेंडर शब्द का इस्तेमाल किया और ऑपरेशन सिंदूर का मजाक उड़ाया। उन्होंने कहा, हमारा देश कभी आतंक के सामने सरेंडर नहीं करता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब में अध्यापकों के रिक्त पदों की भर्ती का विज्ञापन लिया गया वापिस, नोटिफिकेशन जारी

  पंजाब डेस्क : पंजाब सरकार द्वारा अध्यापकों के रिक्त...

10 सरकारी कर्मचारी गिरफ्तार, हैरान करेगी Report

  चंडीगढ़ : पंजाब में 10 सरकारी कर्मचारियों को गिरफ्तार...

पंजाब में बड़ी वारदात, सरेआम मा’र दिया थानेदार

  धनौला : जिले के गांव कालेके में जमीनी विवाद...

हरदीप सिंह मुंडियां ने 504 पटवारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

  चंडीगढ़, 11 अगस्त: मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व...