Thursday, August 7, 2025
Thursday, August 7, 2025

भाजपा को अंबेडकर, संविधान और दलितों से है नफरत : हरपाल चीमा

Date:

 

 

चंडीगढ़, 18 दिसंबर

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने बुधवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा और गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि भाजपा को संविधान के प्रति गहरा नफरत है। अम्बेडकर और दलितों से भी नफरत करती है।

हरपाल चीमा ने अमित शाह के संसद में दिए उस बयान की कड़ी निंदा की जिसमें उन्होंने डॉ. अंबेडकर के नाम का बार-बार उल्लेख कर मजाक उड़ाया था। अपने भाषण में केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, ”अंबेडकर का नाम लेना फैशन बन गया है। अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर… अगर भगवान का नाम इतना लिया तो सात जन्मों तक स्वर्ग में जगह मिलेगी”। चीमा ने कहा कि यह न केवल डॉ भीमराव अम्बेडकर का अपमान है बल्कि यह बयान भारत के संविधान और समानता व न्याय के सिद्धांतों पर भी सीधा हमला है।

उन्होंने कहा कि इस तरह की टिप्पणियों से बीजेपी की असली मंशा और मानसिकता का पता चलता है। अम्बेडकर ने वर्षों के संघर्ष के बाद इस देश को अटना संविधान दिया, जिसमें सभी के लिए, विशेषकर दलितों और शोषितों के लिए, संपत्ति, शिक्षा, काम और समानता का अधिकार सुनिश्चित किया गया। 75 वर्षों से यही संविधान भारत में लोकतंत्र की नींव रहा है। लेकिन भाजपा के कार्य और शब्द स्पष्ट रूप से संविधान और इसे बनाने वालों के प्रति तिरस्कार की भावना को दर्शाता है।

चीमा आम आदमी पार्टी की तरफ से संविधान को कमजोर करने और डॉ. अंबेडकर की विचारधारा को खत्म करने के भाजपा के एजेंडे से लोगों को सावधान रहने की चेतावनी दी और भाजपा पर संविधानिक अधिकारों को खत्म करने करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि संविधान ने हाशिए पर रहने वाले समुदायों के लाखों लोगों को सशक्त बनाया है।

उन्होंने कहा कि गृह मंत्री के शब्दों ने भाजपा की दलित विरोधी और संविधान विरोधी मानसिकता को उजागर कर दिया है। बाबा साहब और उनकी विचारधारा के प्रति उनकी नफरत निर्विवाद है। यही कारण है कि भाजपा उन सिद्धांतों को फिर से लिखने के लिए बेताब है जो हमारे लोकतंत्र को परिभाषित करते हैं।

आप नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह से भारत के लोगों से तुरंत माफी मांगने की मांग की और कहा कि भाजपा नेतृत्व को इस अपमानजनक बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए और संविधान एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत के लोग, विशेषकर दलित समुदाय, बाबा साहब के इस अपमान को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

हरपाल चीमा ने संविधान की रक्षा करने और इसे कमजोर करने के किसी भी प्रयास से लड़ने के लिए आप की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा संविधान में कोई भी ग़लत संशोधन करने की हिम्मत करती है जो उसके मूल सिद्धांतों को कमजोर करता है, तो आम आदमी पार्टी पूरी ताकत से उसका विरोध करेगी। हम भारत के लोकतंत्र और संविधान पर ऐसे किसी भी हमले के खिलाफ एक सुरक्षा कवच के रूप में खड़े रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अर्की के शालाघाट-सोरिया मार्ग पर भूस्खलन, 3 मंजिला भवन पर गिरा मलबा

  अर्की -- साेलन जिला के उपमंडल अर्की के शालाघाट-सोरिया...

PM मोदी ने कर्तव्य भवन का उद्घाटन किया:इसमें गृह-विदेश समेत 7 मंत्रालयों के ऑफिस

नई दिल्लीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली में...