Wednesday, August 13, 2025
Wednesday, August 13, 2025

लुधियाना पश्चिम में कांग्रेस को बड़ा झटका! कांग्रेस छोड़ दर्जनों परिवार हुए ‘आप’ में शामिल

Date:

लुधियाना, 5 जून

लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) को आज फिर एक बड़ी कामयाबी मिली है। वहीं कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। वीरवार को उपचुनाव में खड़े एक आजाद उम्मीदवार चंदन चनालिया समेत करीब दो दर्जन कांग्रेसी परिवार ‘आप’ में शामिल हो गए।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना पश्चिम से ‘आप’ उम्मीदवार संजीव अरोड़ा और पार्टी के सांसद डॉ राजकुमार चब्बेवाल की मौजूदगी में सभी नेताओं और परिवारों को औपचारिक तौर पर पार्टी में शामिल कराया और उनका स्वागत किया।

पार्टी में शामिल होने वाले लोगों में शिक्षाविद सिम्मी चोपड़ा पशान, विनायक पशान, चंदरजीत करण, रणबीर सिंह ( रिटायर्ड पुलिस पदाधिकारी व पूर्व अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी), एडवोकेट जीवनजोत, एडवोकेट मम्मत अरोड़ा एवं मनीष अग्रवाल प्रमुख हैं।

वहीं कांग्रेस से आए हुए लोगों में पवनदीप सिंह (वार्ड नंबर- 57), वरूण शर्मा (वार्ड नंबर- 60), प्रियंका शर्मा (वार्ड नंबर- 60), सौरव अरोड़ा (वार्ड नंबर- 57), राजा सिंह (वार्ड नंबर- 73), राजेश बिंद्रा (वार्ड नंबर- 73), अश्वनी भारद्वाज (वार्ड नंबर- 73), विक्की गौरव (वार्ड नंबर- 73), आशु शर्मा (वार्ड नंबर- 73), यशपाल शर्मा (वार्ड नंबर- 73), रवि बाली, राजिंदर कौर, पीतु गिल, कमल धीर, रुपिंदर सिंह, नीना भट्टल, कुक्कु ग्रेवाल, ममता मेहता, अनु कालिया, मनिंदर बग्गा, जसलीन कौर, समर बजाज, रीतू कपूर और मधु थापड़ समेत कई लोग पार्टी में शामिल हुए।

इस मौके पर मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि इन लोगों के आम आदमी पार्टी में शामिल होने से लुधियाना वेस्ट उपचुनाव में पार्टी की स्थिति और मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि आप सरकार द्वारा दी जा रही मुफ्त बिजली शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं से पंजाब के लोग बेहद खुश हैं। हर वर्ग और समाज के लोग सरकार को अपना समर्थन दे रहे हैं और लगातार भारी संख्या में पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

पार्टी में बड़ी संख्या में महिलाओं के शामिल होने पर मुख्यमंत्री ने तारीफ करते हुए कहा कि महिलाओं के शामिल होने से मैं व्यक्तिगत तौर पर बेहद प्रभावित हूं। सभी को पार्टी संगठन और सरकार में उचित मान-सम्मान दिया जाएगा।

उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में सुधार पर जोर देते हुए कहा कि इस साल पंजाब के सरकारी स्कूलों के 44 बच्चों ने जेईई एडवांस्ड का पेपर क्लियर किया है। अब उनका दाखिला देश के सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थान आईआईटी में होगा। आज ही हमने उनको सम्मानित किया है। उन्हें कोचिंग का कोई पैसा नहीं लगा। सभी को मुफ्त में कोचिंग और अन्य सुविधाएं दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राजस्थान के दौसा में कंटेनर में घुसी पिकअप,11 की मौत

राजस्थान के दौसा में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप खड़े...

BJP नेता रणजीत सिंह गिल के पक्ष में High Court का बड़ा फैसला

  चंडीगढ़ : पंजाब बीजेपी नेता और रियल एस्टेट कारोबारी...

पंजाब में सतलुज में बहे 50 लोग, पाकिस्तान जाते-जाते बचे

अमृतसर--आज पंजाब में मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी...