Wednesday, September 3, 2025
Wednesday, September 3, 2025

पंजाब में अकाली दल को बड़ा झटका: इस नेता ने थामा भाजपा का दामन

Date:

 

पंजाब : शिरोमणि अकाली दल को उस समय बड़ा झटका लगा, जब पार्टी के पूर्व उम्मीदवार और वरिष्ठ नेता रणजीत सिंह गिल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। बताया जा रहा है कि गिल की भाजपा में यह एंट्री हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में हुई, जिन्होंने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

रणजीत सिंह गिल ने 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में खरड़ विधानसभा क्षेत्र से शिरोमणि अकाली दल के टिकट पर चुनाव लड़ा था और उन्होंने क्षेत्र में मजबूत पकड़ बनाई थी। उनकी छवि एक जमीनी नेता की रही है, जो लोगों से सीधे जुड़ाव के लिए जाने जाते हैं। उनके भाजपा में शामिल होने को सियासी जानकार पंजाब में भाजपा की रणनीति का हिस्सा मान रहे हैं, जिसके तहत पार्टी क्षेत्रीय और प्रभावशाली चेहरों को अपने साथ जोड़ने में जुटी है।

भाजपा में शामिल होने के बाद गिल ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और विज़न से प्रभावित हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि पंजाब के विकास के लिए अब भाजपा ही एकमात्र विकल्प है और वह राज्य में पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार और वंशवाद की राजनीति से जनता ऊब चुकी है और अब उन्हें बदलाव चाहिए। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस मौके पर कहा कि रणजीत सिंह गिल जैसे अनुभवी नेताओं का भाजपा में आना पार्टी को और मजबूत बनाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य सिर्फ सत्ता नहीं, बल्कि सुशासन और विकास है, और इसी सोच के साथ वह पंजाब में विस्तार कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल के पूर्व डीजीपी आईडी भंडारी का दिल का दौरा पड़ने से निधन, कल बिलासपुर में हाेगा अंतिम संस्कार

  शिमला: हिमाचल प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ईश्वर...

पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव कल:17 हजार छात्र करेंगे वोट

चंडीगढ़---चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी में 3 सितंबर को 17...

कांग्रेस सांसद औजला ने PM मोदी को लिखा पत्र:पंजाब दौरा करने, उच्चस्तरीय कमेटी भेजने को कहा

अमृतसर---पंजाब में बाढ़ से बिगड़े हालात को लेकर कांग्रेस...