Sunday, August 10, 2025
Sunday, August 10, 2025

हथियारों के बड़े सप्लायर गिरफ्तार, 6 पिस्टल और 7 मैगजीन बरामद

Date:

जालंधर – पंजाब पुलिस की कोशिशें लगातार रंग ला रही हैं। हाल ही में जालंधर काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने 6 अवैध हथियारों के साथ दो बड़े हथियार सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी खुफिया इनपुट के आधार पर हुई है। पुलिस ने आरोपियों से 6 पिस्टल के साथ सात मैगजीन और कई कारतूस बरामद किए गए हैं।

दोनों आरोपियों के खिलाफ अमृतसर की स्पेशल ऑपरेशन यूनिट में हथियार तस्करी सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। जालंधर काउंटर इंटेलिजेंस जल्द आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जानकारी देते हुए बताया कि खुफिया जानकारी पर आधारित इस ऑपरेशन में काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर की ही टीम शामिल थी। आरोपियों को पुलिस ने जालंधर सिटी से गिरफ्तार किया। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि उक्त नेटवर्क पिछले करीब 6 माह से चल रहा था। पिछले 6 महीनों में हथियारों की 4 बड़ी खेप आरोपी खरीद चुका था। डीजीपी गौरव यादव के मुताबिक दोनों आरोपियों के अगले पिछले लिंक खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल आरोपियों के किस गैंग से लिंक हैं, इस पर पुलिस द्वारा कोई खुलासा नहीं किया गया है। डीजीपी ने कहा कि, आरोपियों के दो महत्वपूर्ण मॉड्यूल सदस्यों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। मगर दोनों को पुलिस ने केस में नामजद कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related