भगवंत मान की लुधियाना वेस्ट के लोगों से संजीव अरोड़ा को जिताने की अपील, कहा – ईमानदारी और विकास के लिए करें वोट

 

 

लुधियाना, 14 जून

मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने 19 जून को होने वाले उपचुनाव के लिए आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा के समर्थन में आज लुधियाना वेस्ट में दो विशाल जनसभाओं को संबोधित किया। दोनों नेताओं ने लुधियाना के लिए अरोड़ा के असाधारण योगदान और आप सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और मतदाताओं से निरंतर विकास सुनिश्चित करने के लिए आप को देने की अपील की।

अपने संबोधन के दौरान संजीव अरोड़ा ने सांसद के रूप में अपने काम, खासकर स्कूलों और अस्पतालों को बेहतर बनाने के अपने प्रयासों को साझा किया। उन्होंने लोगों को याद दिलाया कि उनका वोट सिर्फ़ उनका नहीं बल्कि उनके बच्चों और लुधियाना के भविष्य तय करेगा। उन्होंने कहा कि मतदान करने में तो आपको केवल 15 से 20 मिनट लगेंगे, लेकिन इससे लुधियाना पश्चिम का भविष्य तय होगा।

मनीष सिसोदिया ने संजीव अरोड़ा के समर्पण को बताया और एक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित बच्चे के लिए जीवन रक्षक इंजेक्शन हासिल करने के लिए ₹12 करोड़ जुटाने के उनके उल्लेखनीय प्रयासों का जिक्र किया। सिसोदिया ने कहा, “यह चुनाव एक ऐसे नेता को चुनने के लिए है जो वास्तव में लोगों की सेवा करेगा। संजीव अरोड़ा केवल एक उम्मीदवार नहीं हैं, वह कैबिनेट मंत्री के रूप में लुधियाना पश्चिम का प्रतिनिधित्व करेंगे। वह यह सुनिश्चित करेंगे कि इस निर्वाचन क्षेत्र की आवाज उच्चतम स्तर पर सुनी जाए।”

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संजीव अरोड़ा को दयालु व्यक्ति और मेहनती नेता बताया। मान ने कहा, “अरोड़ा जी एक दयालु व्यक्ति हैं जो लोगों के दर्द को महसूस करते हैं। एक बार जब वे विधायक बन जाएंगे और मेरे मंत्रिमंडल का हिस्सा बन जाएंगे तो लुधियाना पश्चिम के लिए काम करने की उनकी शक्ति कई गुना बढ़ जाएगी।”

उन्होंने लोगों से आम आदमी पार्टी के चुनाव चिन्ह ‘झाड़ू’ का बटन दबाकर ईमानदारी और प्रगति के लिए वोट डालने का आग्रह किया। मान ने विपक्षी नेताओं की उनके अहंकार और जनता की जरूरतों की अनदेखी के लिए आलोचना की और लोगों को आशु जैसे नेताओं के अपमानजनक व्यवहार के उदाहरणों की याद दिलाई।

अपनी सरकार के कार्यों का जिक्र करते हुए मान ने कहा कि हमारी सरकार ने पिछले तीन वर्षों में पंजाब में परिवर्तनकारी बदलाव लाए हैं। उन्होंने सरकारी नौकरियां, स्वच्छ पेयजल, मोहल्ला क्लीनिक की स्थापना और स्कूलों, सड़कों व अस्पतालों का पुनरुद्धार करने जैसी उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि पंजाब के विकास के लिए आम आदमी पार्टी का समर्पण कभी कम नहीं होगा।

मान ने आप कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घर-घर जाकर आप सरकार की उपलब्धियों और नीतियों को प्यार व विनम्रता के साथ साझा करें, ताकि आमलोगों को सरकार के कामों का पता चल सके। मान ने लोगों से संजीव अरोड़ा को जिताने की अपील की और कहा कि दूसरे उम्मीदवार भ्रष्टाचारी और अहंकारी हैं, उनको वोट देने से आपका ही नुकसान होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *