Saturday, August 30, 2025
Saturday, August 30, 2025

बैटरी से लगी आग, 3 बच्चियां जिंदा जलीं:नोएडा में बेड पर सो रही थीं, पिता की हालत गंभीर

Date:

नोएडा में घर में आग लगने से 3 बच्चियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। पिता भी झुलस गया है, उसकी हालत गंभीर है। आग घर में रखी बैटरी में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। हादसा बुधवार सुबह 4 बजे हुआ।उस वक्त पूरा घर गहरी नींद में सो रहा था। आग इतनी तेज लगी कि किसी को बाहर भागने का मौका तक नहीं मिला। पिता ने बच्चियों को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन वह बेहोश होकर गिर गया।

घटना सेक्टर-8 स्थित जेजे कॉलोनी की है। DCP राम बदन सिंह ने बताया- आसपास के लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को जानकारी दी। दमकल की 2 गाड़ियों ने 10 मिनट पर आग पर काबू पा लिया, लेकिन 3 बच्चियों को नहीं बचाया जा सका।DCP ने बताया- बच्चियां परिवार के साथ कमरे में सो रही थी। बच्चियां बेड पर थी। पिता दौलत राम (32) जमीन पर सो रहे थे। मां मीनू कमरे के बाहर सो रही थी।

हादसे में मारी गई बच्चियों की उम्र 5 से 10 साल के बीच है। इनका नाम आस्था (10), नैना (7) और आराध्या (5) हैं। दौलत राम को गंभीर हालत में सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया। घर का सारा सामन जलकर राख हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जापान के रॉकेट से लॉन्च होगा चंद्रयान-5

  नई दिल्ली/ टोक्यो--PM मोदी शुक्रवार को 2 दिन के...