Wednesday, August 13, 2025
Wednesday, August 13, 2025

पठानकोट नहर में गिरी ASI की कार:बेटी की मौत

Date:

पठानकोट के जसवाली गांव के पास आज यूवीडीसी नहर में एक कार जा गिरी। कार में बाप-बेटी सवार थे। इस हादसे में बेटी की मौत हो गई, जबकि पिता की हालत गंभीर है। स्थानीय लोगों की मदद से कार से दोनों लोगों को बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने नहर का पानी बंद कर कार को क्रेन की मदद से बाहर निकाला।

दोनों लोग गुरुद्वारा श्री बारठ साहिब में माथा टेक कर अपने घर को वापस जा रहे थे। जसवाली गांव के पास हुआ यूवीडीसी नहर में उनकी I20 PB-18X4312 सफेद रंग की कार जा गिरी। ये लोग बटाले के रहने वाले बताए जा रहे हैं और कार में से निकाला गया शख्स पुलिस में बतौर एएसआई तैनात हैं।

जैसे ही स्थानीय लोगों को पता चला तो तुरंत लोग बचाने के लिए नहर के किनारे पहुंचे। जहां से उन्होंने बाप को तो जिंदा निकाल लिया। लेकिन बेटी जिसकी उम्र करीब 18 साल बताई जा रही है, उसकी डूबने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस। जिला प्रशासन की मदद से नहर का पानी बंद करवाकर मृतक लड़की को बाहर निकाल लिया गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

न्यूजीलैंड के आईलैंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप

  International : न्यूजीलैंड के निचले उत्तरी द्वीप में बुधवार...

बिहार के भागलपुर में 100 घर गंगा में डूबे:; 5 राज्यों में फ्लैश फ्लड का खतरा

  नई दिल्ली---उत्तर प्रदेश-बिहार में जमकर बारिश हो रही है।...

Punjab में बाढ़ का खतरा बढ़ा! छोड़ा गया हजारों क्यूसिक पानी

  फिरोजपुर: हिमाचल प्रदेश और आसपास के पहाड़ी राज्यों में...

पंजाब में CM भगवंत मान ने नशों के खिलाफ छेड़ा महायुद्ध, किया यह बड़ा दावा

    जालंधर/पटियाला/चंडीगढ़  : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दावा...