Thursday, August 14, 2025
Thursday, August 14, 2025

ए.एस.आई. के लिए ₹10,000 रिश्वत लेते हुए व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथों पकड़ा

Date:


चंडीगढ़, 28 नवंबर, 2024:

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अभियान के दौरान आज एक व्यक्ति, मदन लाल शर्मा, निवासी गांव बघौरा, जिला पटियाला को पुलिस कर्मचारी के लिए ₹10,000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को पटियाला जिले के गांव बलहेड़ी निवासी दिलबाग सिंह द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क कर कहा कि उसका गांव के ही गुरुद्वारा साहिब में ग्रंथि गुरनायब सिंह के साथ मौखिक विवाद हुआ था। इस पर ग्रंथि ने उसके खिलाफ थाना घनौर में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उक्त थाने में तैनात ए.एस.आई. स्वर्ण सिंह   मामले में उसका पक्ष लेने के लिए उस पर ₹10,000 रिश्वत देने का दबाव डाल रहा है और उसको कह रहा है कि  अगर उसने रिश्वत नहीं दी, तो उसके खिलाफ केस दर्ज कर दिया जाएगा। शिकायत के अनुसार, आरोपी ए.एस.आई. ने शिकायतकर्ता को कहा कि यह राशि उसके परिचित मदन लाल को देने के लिए कहा था ।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया। इस दौरान आरोपी मदन लाल को ए.एस.आई. स्वर्ण सिंह की ओर से शिकायतकर्ता से ₹10,000 रिश्वत लेते हुए दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

गौरतलब है कि आरोपी ए.एस.आई. स्वर्ण सिंह अपनी गिरफ्तारी से बचकर फरार हो गया है।
इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो के थाना पटियाला रेंज में दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार-रोधी कानून के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

न्यूजीलैंड के आईलैंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप

  International : न्यूजीलैंड के निचले उत्तरी द्वीप में बुधवार...

बिहार के भागलपुर में 100 घर गंगा में डूबे:; 5 राज्यों में फ्लैश फ्लड का खतरा

  नई दिल्ली---उत्तर प्रदेश-बिहार में जमकर बारिश हो रही है।...

Punjab में बाढ़ का खतरा बढ़ा! छोड़ा गया हजारों क्यूसिक पानी

  फिरोजपुर: हिमाचल प्रदेश और आसपास के पहाड़ी राज्यों में...

पंजाब में CM भगवंत मान ने नशों के खिलाफ छेड़ा महायुद्ध, किया यह बड़ा दावा

    जालंधर/पटियाला/चंडीगढ़  : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दावा...