Thursday, September 18, 2025
Thursday, September 18, 2025

नई दिल्ली सीट से हारे अरविंद केजरीवाल, बीजेपी के प्रवेश सिंह जीते

Date:

 

 

नेशनल  : नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल को बहुत बड़ा झटका लगा है। बीजेपी के उम्मीदवार प्रवेश सिंह ने केजरीवाल को 3 हजार से अधिक वोटों से हराया है। दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल चौथी बार इस  सीट से चुनाव मैदान में थे। लगातार 3 बार जीतने के बाद इस बार उन्हें हार का मुंह का देखना पड़ा है। वहीं जीत के बाद भाजपा कार्यलाय में जीत का मौहाल है। अब प्रवेश सिंह अमित शाह से मिलने गए हैं।

अरविंद केजरीवाल जो इस बार भी नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं अब तक तीन बार इस सीट से विधायक चुने जा चुके हैं। उन्होंने पहली बार 2013 में इस सीट पर जीत हासिल की थी। इसके बाद 2015 और 2020 के विधानसभा चुनावों में भी उन्होंने लगातार इस सीट पर जीत दर्ज की।

नई दिल्ली सीट पर अरविंद केजरीवाल की पहली बड़ी जीत 2013 में हुई थी जब उन्होंने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस की दिग्गज नेता शीला दीक्षित को हराया था। यह जीत उनके राजनीतिक करियर के लिए एक अहम मोड़ साबित हुई और इसके बाद उन्होंने दिल्ली की राजनीति में अपनी मजबूत जगह बनाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री द्वारा ‘मिशन चढ़दी कला’ की शुरुआत, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फंड जुटाने की अपील

      चंडीगढ़, 17 सितंबर पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के पुनर्वास के...

पंजाब के बाढ़ प्रभावित गांवों में 4 दिनों दौरान सफाई और गाद निकालने पर 10.21 करोड़ रुपये खर्च: सौंद

  चंडीगढ़, 18 सितम्बर: पंजाब सरकार ने राज्य के बाढ़ प्रभावित...

गोल्डन टेंपल पहुंचे अजमेर शरीफ के मुख्य सेवादार

  अमृतसर---अमृतसर सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में आज (गुरुवार को)...