Thursday, September 11, 2025
Thursday, September 11, 2025

अमायरा दस्तूर पहुंचीं चंडीगढ़ ‘लैंग्वेज’ ब्रांड के नए कलेक्शन की जमकर की तारीफ

Date:

 

चंडीगढ़- चंडीगढ़ में फैशन और स्टाइल का एक खास माहौल बना, जब यूनिसेक्स फैशन ब्रांड लैंग्वेज ने अपने नए कलेक्शन की झलक पेश की। इस मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस अमायरा दस्तूर बतौर खास मेहमान पहुंचीं और ब्रांड के डिज़ाइनों की सादगी और सोच की खुलकर सराहना की।

लैंग्वेज ब्रांड अपने हैंडक्राफ्टेड लेदर शूज़, बैग्स और एक्सेसरीज़ के लिए जाना जाता है। पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए बनाए गए इसके प्रोडक्ट्स में आधुनिकता और बारीक डिज़ाइन का बेहतरीन मेल देखने को मिलता है।इवेंट में शहर के कई फैशन इन्फ्लुएंसर्स और मीडिया प्रतिनिधि भी शामिल हुए। सभी ने ब्रांड के न्यूट्रल कलर पैलेट, यूनिसेक्स स्टाइल और एलिगेंट प्रेजेंटेशन को सराहा।

 

इस मौके पर अमायरा दस्तूर ने कहा, “लैंग्वेज का स्टाइल बहुत ही क्लासिक है। इसके डिज़ाइन चुपचाप अपनी बात कहते हैं और हर किसी को खुद से जोड़ते हैं। मुझे यह बात खास लगी कि यह ब्रांड महिलाओं और पुरुषों दोनों को बराबरी से ध्यान में रखकर डिजाइन करता है।ब्रांड के इस नए कलेक्शन ने यह संदेश दिया कि अब फैशन किसी एक वर्ग तक सीमित नहीं, बल्कि हर किसी के लिए है।कार्यक्रम का समापन फैशन के प्रति एक समावेशी सोच के साथ हुआ, जो आने वाले समय में इंडियन फैशन इंडस्ट्री की दिशा को नया रूप देने वाला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सरकार की चौकसी से घग्गर नदी नजदीकी गांव बड़े नुकसान से बचे – बरिंदर कुमार गोयल

  चंडीगढ़, 10 सितंबर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की दूरदर्शी अगुवाई...

बाढ़ से लोगों के बचाव हेतु 115 राहत कैंप जारी, 4533 लोगों को दिया आश्रय: हरदीप सिंह मुंडियां

  चंडीगढ़, 10 सितंबर: पंजाब के राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन...

पंजाब आपका कर्जदार है: बाढ़ पीड़ितों की मदद करने वाले समाज सेवियों का मुख्यमंत्री द्वारा धन्यवाद

    चंडीगढ़, 10 सितंबर:   पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज सूबे के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए प्रसिद्ध पंजाबी गायक मनकीरत औलख और उद्योगपति प्रितपाल सिंह का तह दिलों से धन्यवाद किया।   मुख्यमंत्री, जो एक निजी अस्पताल में जेरे इलाज हैं, ने समाज सेवी लोगों के साथ टेलीफोन 'ते बातचीत दौरान बाढ़ प्रभावित लोगों को संकट में से बाहर निकालने के लिए सूबा सरकार की दृढ़ वचनबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि सूबा सरकार पहले ही इस नेक कार्य के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही। भगवंत सिंह मान ने कहा कि संकट की इस घड़ी में दोनों समाज सेवियों द्वारा किया गया मिसाली काम सचमुच शलाघायोग है क्योंकि दोनों ही मिशनरी भावना से बाढ़ पीड़ितों की सेवा कर रहे हैं।   मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी तरह लोग सूबे के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों की मदद के लिए फराखदिल से 'मुख्यमंत्री राहत फंड' में योगदान पा रहे हैं। इस मुश्किल घड़ी में दुखी लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे लोगों का तह दिलों से धन्यवाद करते हुए उन्होंने कहा कि यह जरूरी है कि जरूरतमंद लोगों को समय सिर मदद मिले। भगवंत सिंह मान ने कहा कि लोगों के योगदान का एक-एक पैसा सूबे के बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोगों को बड़ी राहत देगा।   मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे उपराले कुदरती कहर का सामना कर रहे लोगों को समय सिर जरूरी सहायता प्रदान करने में बहुत सहायक साबत होंगे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि दानी सज्जनों द्वारा दिखाई गई दरियादिली यकीनी तौर 'ते सूबे के बाढ़ प्रभावित इलाकों को राहत पहुंचाएगी। उन्होंने कहा कि सूबे में बाढ़ कारन पहले ही बड़ा नुकसान हुआ है और सूबा सरकार ने लोगों को हुए भारी नुकसान की भरपाई के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है।