Thursday, August 28, 2025
Thursday, August 28, 2025

लुधियाना में सभी सेवा केन्द्र बंद:धरने पर गए कर्मचारी; वेतन में कटौती से परेशान

Date:

लुधियाना—- में वेतन न मिलने से नाराज सेवा केंद्र कर्मचारियों ने कामकाज छोड़कर सेवा केंद्र में धरना लगा दिया और नारेबाजी शुरू कर दी। इससे काम करवाने आए लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

यूनियन प्रधान गुरप्रीत सिंह ने बताया कि वे लोगों की समस्याओं का हल करते हैं। लेकिन उनकी समस्याओं का हल कोई नहीं करता। उनसे मुफ्त में काम लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दो-दो महीने तक वेतन नहीं मिलता। अगर मिलता भी है तो एक महीने का, जिसमें से भी 2800 से 3000 रुपए काट लिए जाते हैं।

गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उनका वेतन 10 हजार 500 रुपए है। एक शादीशुदा व्यक्ति इतने कम वेतन में अपने परिवार का पेट कैसे भर सकता है। ऊपर से वेतन भी पूरा नहीं मिलता। वेतन को लेकर कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसलिए मजबूरी में उन्हें धरने का रास्ता अपनाना पड़ा।

उन्होंने कहा कि वे नहीं चाहते कि लोगों को परेशानी हो। लेकिन वे भी इंसान हैं। उनकी मांगों को कौन पूरा करेगा? उन्हें विश्वास दिलाया गया था कि 15 तारीख तक वेतन मिलेगा। लेकिन दो से तीन महीने से वेतन नहीं मिला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

चंडीगढ़ में क्रिप्टोकरेंसी ट्रांसफर कर ठगे 6 लाख:बाइनेंस और एलबैंक से संपर्क

चंडीगढ़ में क्रिप्टोकरेंसी फ्रॉड का मामला सामने आया है,...

हिमाचल के बनाला में लैंडस्लाइड, चंडीगढ़-मनाली हाईवे बंद:2000 टूरिस्ट फंसे

हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश के कारण जनजीवन बेहाल...