Wednesday, September 17, 2025
Wednesday, September 17, 2025

तरन-तारन में आढ़ती की गोलियां मारकर हत्या:घर के बाहर बाइक सवार बदमाशों ने मारी 4 गोली;

Date:

पंजाब के तरन तारन जिले में बाइक सवार बदमाशों ने आतंकी लखबीर सिंह उर्फ लांडा हरिके के पड़ोसी की गोलियां मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान तरन तारन के गांव हरिके के रहने वाले राम गोपाल के रूप में हुई है। जिसके शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया है। जांच के लिए घटना स्थल पर तरन तारन पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार मारा गया व्यक्ति पेशे से आढ़ती था। आज सुबह जब वह अपने घर के बाहर खड़ा था तो बाइक सवार आरोपियों ने उसे गोलियां मार दी। गोली लगने से राम गोपाल गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के वक्त दो आरोपी बाइक पर सवार होकर आए थे। दोनों बाइक सवारों ने आते ही बिना किसी डर के गोलीबारी शुरू कर दी। आरोपी ने पिस्तौल से चार गोलियां चलाईं। एक गोली राम गोपाल के कंधे में लगी और बाकी शरीर के अन्य हिस्से पर। मृतक के चचेरे भाई अजय कुमार चीनू ने बताया कि उन्हें गंभीर हालत में गुरु नानक देव सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल तरनतारन में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अबोहर में 20 वर्षीय युवती से रेप:काम पर जाते वक्त रास्ता रोका,

फाजिल्का के अबोहर में एक 20 वर्षीय युवती से...

लुधियाना के गुरुद्वारा में करंट लगने से व्यक्ति की मौत:3 लोग घायल

पंजाब के लुधियाना जिले के धर्मपुरा मे स्थित शुगन...

ਕਿਸਾਨ ਅੰਦੋਲਨ ਨਾਲ ਜੁੜੇ ਵਿਵਾਦ ‘ਤੇ ਫ਼ਿਰ ਫਸੀ ਕੰਗਨਾ ਰਣੌਤ!

ਬਠਿੰਡਾ -ਕਿਸਾਨ ਅੰਦੋਲਨ ਦੌਰਾਨ ਬਹਾਦਰਗੜ੍ਹ ਜੰਡੀਆਂ ਪਿੰਡ ਦੀ ਬਜ਼ੁਰਗ...

हरियाणा की महिलाओं के अकाउंट में ₹2100 नवंबर महीने से

हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को...