Sunday, August 24, 2025
Sunday, August 24, 2025

चंडीगढ़ में प्रदर्शन से पहले किसानों पर एक्शन

Date:

संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के 5 मार्च को चंडीगढ़ में होने वाले प्रदर्शन से पहले पंजाब पुलिस ने मंगलवार को किसानों पर एक्शन लिया है। किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल समेत कई किसान नेताओं को हिरासत में लिया गया है। इसके अलावा, किसान मजदूर मोर्चा (KMM) के नेता दिलबाग सिंह गिल को घर में नजरबंद किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक पुलिस संगरूर में भारतीय किसान यूनियन (एकता उगराहां) के अध्यक्ष जोगिंदर उगराहां के घर भी पहुंची थी, लेकिन वह घर पर मौजूद नहीं थे। किसानों पर कार्रवाई को लेकर SKM ने 11 बजे लुधियाना में इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है।

सोमवार को चंडीगढ़ के पंजाब भवन में SKM नेताओं की पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से मीटिंग हुई थी। इसी दौरान भगवंत मान और किसानों में बहस हो गई। इसके बाद भगवंत मान मीटिंग छोड़कर चले गए थे।

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा- लगभग 35 किसान संगठनों द्वारा चंडीगढ़ में प्रस्तावित मोर्चे से पहले पुलिस ने राज्यभर में किसान नेताओं और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारियां की हैं। इनमें किसान मजदूर मोर्चे के नेता मनजीत सिंह राय और बीकेयू क्रांतिकारी के सुरजीत सिंह फूल समेत कई प्रमुख नेता शामिल हैं।

सरकार लोकतांत्रिक विरोध को दबा रही है। पहले मोदी सरकार ने खनौरी मोर्चे पर और अब पंजाब सरकार किसान आंदोलन पर हमला कर रही है। गिरफ्तार किसानों को तुरंत रिहा किया जाए और उन्हें शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति दी जाए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related