Sunday, August 24, 2025
Sunday, August 24, 2025

पंजाब में आज भाजपा कार्यालय का घेराव करेगी AAP

Date:

पंजाब में धान उठान के मुद्दे पर राजनीति गरमा गई है। राज्य और केंद्र सरकार आमने-सामने हैं। इसी कड़ी में आज आम आदमी पार्टी (AAP) केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। चंडीगढ़ स्थित पंजाब भाजपा कार्यालय का घेराव किया जाएगा। आप नेता सुबह करीब 11:30 बजे सेक्टर-37 बत्रा थिएटर के पास एकत्र होंगे।

इसके बाद वे भाजपा कार्यालय की ओर कूच करेंगे। इस प्रदर्शन में आप के वालंटियर, किसान विंग के नेता, विधायक और मंत्री शामिल होंगे। प्रदर्शन का नेतृत्व हरजोत सिंह बैंस, हरभजन सिंह ईटीओ और तरनप्रीत सिंह करेंगे। वहीं चंडीगढ़ पुलिस की ओर से भी पूरे इंतजाम किए गए हैं। पुलिस उन्हें वहां तक ​​न पहुंचने देने की कोशिश कर रही है। ऐसे में वहां से गुजरने वाली सड़क से गुजरने से लोगों को परहेज करना चाहिए।

आप नेताओं का कहना है कि राज्य सरकार शुरू से ही धान उठान के मुद्दे पर गंभीर रही है। सांसद मलविंदर सिंह कंग का कहना है कि मार्च से ही पंजाब का खाद्य आपूर्ति विभाग एफसीआई और केंद्रीय मंत्रालय को पत्र लिख रहा था।

लेकिन केंद्र सरकार ने 9 महीने तक कोई कार्रवाई नहीं की। खाद्य आपूर्ति विभाग ने सबसे पहले 5 मार्च को एफसीआई को पत्र लिखा, फिर 11 मार्च, 13 मार्च, 19 मार्च और 22 मार्च को पत्र लिखे। जून में दो बार 14 और 27 को पत्र लिखे। 03 सितंबर को भी पत्र लिखे। कुल मिलाकर पंद्रह पत्र लिखे जा चुके हैं। इसके अलावा सीएम दिल्ली जाकर केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर चुके हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

55 लाख पंजाबियों का राशन रोकने की साजिश

मान सरकार का पलटवार, आज हर ज़िले में प्रेस...

लुधियाना में गैंगवार में युवक की गोली मारकर हत्या

पंजाब के लुधियाना में देर रात सुंदर नगर चौक...

खराब मौसम के चलते CM सैनी का प्रोग्राम कैंसिल

हरियाणा में मौसम लगातार खराब बना हुआ है। इसके...

मोदी बोले- भारत 100 देशों को EV एक्सपोर्ट करेगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत...