Sunday, August 17, 2025
Sunday, August 17, 2025

AAP पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा पहुंचे अमृतसर:नगर निगम चुनावों से पहले दी 5 गरंटियां

Date:

 

अमृतसर-  पंजाब में निकाय चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा आज रविवार अमृतसर पहुंचे। अमन अरोड़ा ने निकाय चुनावों के लिए अमृतसर के लोगों को 5 गरंटियां दी हैं। इतना ही नहीं, वादा भी किया है कि अगर अमृतसर में AAP का मेयर चुना जाता है तो पहले घंटे में इन पांचों गरंटियों पर काम शुरू हो जाएगा। उनके साथ कैबिनेट मिनिस्टर कुलदीप सिंह धारीवाल और शैरी कलसी भी पहुंचे।

जानें AAP की पांच गरंटियां

100 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। ये चार्जिंग स्टेशन व डीपो बनाए जाएंगे। अमृतसर को ग्रीन एंड क्लीन सिटी का टैग दिया जाएगा।

जहाज गढ़ की 5 एकड़ जमीन पर पार्किंग बनेगी। सारागढ़ी की पार्किंग पर दो और स्टोरी बनाई जाएंगी।

सीवरेज की निकासी के लिए 100 करोड़ की लागत से नया सिस्टम तैयार किया जाएगा। नई पाइप लाइंस डाली जाएंगी। तुंग ढाब ड्रेन पर 360 डिग्री प्लान पर काम किया जा रहा है। सीटीपी, ईटीपी लगें ताकि गंदा पानी उसमें ना पड़े और पहले उसे ट्रीट किया जाए। इस पर इनीशियल काम शुरू हो चुका है।

अमृतसर की समूची आबादी के लिए सरफेस वाटर उपलब्ध करवाया जाएगा। ये सारा पानी अप्पर यूबीडीसी से पानी लेकर इसे बनाया जाएगा। ताकि जमीनी पानी की पूर्ती हो सके। और जमीनी पानी की संभाल हो सके।

अमृतसर को एक्सपैंड करने पर काम किया जाएगा। वार्ड बंदी को फैलाया जाएगा। गरीब लोगों के लिए कम रेट पर रेजिडेंशियल हाउस बना कर दिए जाएंगे। यहां की सबसे बड़ी शुरुआत अमृतसर से होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

CM योगी ने मथुरा में 646 करोड़ रुपये की 118 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया

  लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार...

पंजाब के 5 जिलों के लिए हो गया बड़ा ऐलान, जल्द शुरू होगा पायलट प्रोजेक्ट

  नवांशहर : स्थानीय आई.टी.आई. ग्राउंड में 79वें स्वतंत्रता दिवस...

सुखबीर बादल ने AAP के इस नेता के खिलाफ की कार्रवाई की मांग

  चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह...