Saturday, August 16, 2025
Saturday, August 16, 2025

लुधियाना में सिबिया से मिले AAP विधायक बग्गा:मेयर बनाने का दावा किया,

Date:

पंजाब के लुधियाना में कल नगर निगम चुनाव हुए। आम आदमी पार्टी ने 41 सीटें जीती हैं। कांग्रेस को 30 सीटें मिली हैं। भाजपा ने 19 सीटें जीती हैं। जबकि शिअद 2 सीटों पर सिमट गई। नगर निगम चुनाव में 3 निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं। निगम सदन में मेयर बनाने के लिए लॉबिंग शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी के विधायक मदन लाल बग्गा ने निगम सदन में आप का मेयर बनाने का दावा किया है।

बग्गा ने कहा कि कई जीते हुए उम्मीदवार भी उनके संपर्क में हैं। आज हर कोई मौजूदा सरकार में शामिल होना चाहता है। अगर शहर को विकास के रास्ते पर लाना है तो लोगों को मौजूदा सरकार में शामिल होना चाहिए। बग्गा ने बताया कि आज वार्ड नंबर 1 से रतनजीत कौर सिबिया के पति रणधीर सिंह सिबिया भी उनसे मिलने आए।

बग्गा ने कहा कि अब मैं इस बारे में आप पार्टी हाईकमान से बात कर रहा हूं। पार्टी हाईकमान के आदेशानुसार जल्द ही मेयर का चेहरा भी लोगों के बीच सामने आएगा। बता दें कि बग्गा के विधानसभा क्षेत्र में कुल 16 वार्ड हैं। बग्गा आप के एकमात्र विधायक हैं, जिन्होंने 11 सीटें जीती हैं। वहीं सिबिया ने कहा कि बग्गा से उनका पुराना रिश्ता है। इसीलिए वह उनसे मिलने आए हैं

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

CM योगी ने मथुरा में 646 करोड़ रुपये की 118 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया

  लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार...

पंजाब के 5 जिलों के लिए हो गया बड़ा ऐलान, जल्द शुरू होगा पायलट प्रोजेक्ट

  नवांशहर : स्थानीय आई.टी.आई. ग्राउंड में 79वें स्वतंत्रता दिवस...

सुखबीर बादल ने AAP के इस नेता के खिलाफ की कार्रवाई की मांग

  चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह...