Monday, August 11, 2025
Monday, August 11, 2025

चरणजीत चन्नी पर आम आदमी पार्टी का पलटवार, वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा – कांग्रेस के राज में शराब माफिया का बोलबाला था, हमने राजस्व बढ़ाया 

Date:

चंडीगढ़,- पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के पंजाब की एक्साइज पॉलिसी पर दिए बयान पर आम आदमी पार्टी ने पलटवार किया है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि कांग्रेस के राज में पंजाब में शराब माफिया का बोलबाला था। वहीं आप सरकार आने के बाद हमने शराब माफिया को खत्म किया और राजस्व बढ़ाया।हरपाल चीमा ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद काफी सुधार के काम हुए हैं। अरविंद केजरीवाल के दिशा निर्देश और मुख्यमंत्री भगवंत मान के कुशल नेतृत्व की बदौलत पंजाब सरकार के राजस्व में कई गुना की बढ़ोतरी हुई है। वहीं शासन व्यवस्था में पारदर्शिता आई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय एक्साइज से 6000 करोड़ की आमदनी होती थी, आम आदमी पार्टी की सरकार में वह अब बढ़कर 10000 करोड़ हो गई है। इससे पता चलता है कि पंजाब में अभी एक ईमानदार सरकार है।

उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां अरविंद केजरीवाल के पंजाब दौरे से घबरा गई है क्योंकि अरविंद केजरीवाल को पंजाब के लोग काफी पसंद करते हैं। दिल्ली और पंजाब सरकार की नीतियों से यहां के लोग काफी प्रभावित है। इसलिए जेल से निकलने के बाद पहली बार पंजाब आ रहें अरविंद केजरीवाल का स्वागत करने के लिए पंजाब के लोग काफी उत्साहित हैं।

चीमा ने कहा कि जो लोग अपनी सरकार के दौरान माफिया राज चलाते थे, उनके मुंह से भ्रष्टाचार की बात शोभा नहीं देती। उन्होंने कहा कि पूरा पंजाब जानता है कि जब चरणजीत चन्नी पंजाब के मुख्यमंत्री थे तब उनके भतीजे के पास से भ्रष्टाचार के करोड़ों रुपए कैश बरामद हुए थे, पंजाब की जनता भलीभांति जानती है कि पंजाब को दोनो हाथों से किसने लूटा है। जबकि वह मात्र साढ़े तीन महीने के लिए ही पंजाब के मुख्यमंत्री बने थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

BSF के हाथ लगी बड़ी सफलता, भारत-पाक बॉर्डर पर करोड़ों की हेरोइन बरामद

तरनतारन : बीएसएफ ने बॉर्डर पर करोड़ों की हेरोइन...

महान शहीदों के नक्शेकदम पर चलकर पंजाब और पंजाबियों की सेवा कर रहे हैं-मुख्यमंत्री

  ढढोगल (संगरूर), 10 अगस्त मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज...