Thursday, August 14, 2025
Thursday, August 14, 2025

आम आदमी पार्टी नगर निगम चुनावों के लिए तैयार, पार्टी नेताओं की लगातार मीटिंग

Date:

चंडीगढ़, 28 नवंबर 2024

आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब के पार्टी अध्यक्ष अमन अरोड़ा के नेतृत्व में उच्च स्तरीय बैठकों की एक श्रृंखला के साथ आगामी नगर निगम चुनावों की तैयारियां शुरू कर दी है। वीरवार को चंडीगढ़ पार्टी कार्यालय में दिन भर बैठकों का दौर चला जिसमें राज्य भर से आए प्रमुख पार्टी नेताओं, विधायकों, जिला प्रभारियों और संगठन से जुड़े लोगों ने चुनावी रणनीतियों पर चर्चा की।

पार्टी अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने पटियाला, फगवाड़ा, जालंधर और लुधियाना डिवीजन के नेताओं के साथ दिनभर विस्तृत चर्चा की। अरोड़ा ने रणनीतिक योजना और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ सक्रिय जुड़ाव के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पारदर्शी और जवाबदेह शासन देने के लिए प्रतिबद्ध है। आगामी नगर निगम चुनाव पूरे पंजाब में हमने जो विश्वास और सद्भावना अर्जित की है, उसे दोहराने का एक अवसर है।

बैठकें शहरी नगर निगम क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी की उपस्थिति को मजबूत करने के लिए रणनीति तैयार करने पर केंद्रित थीं। जमीनी स्तर पर अभियान सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तर के नेताओं से प्रतिक्रिया मांगी गई। अमन अरोड़ा ने घोषणा की कि पार्टी जल्द ही नगर पार्षद उम्मीदवारों के लिए आवेदन स्वीकार करना शुरू कर देगी। चयन प्रक्रिया में योग्यता, सत्यनिष्ठा और लोगों की प्रभावी ढंग से सेवा करने की क्षमता को प्राथमिकता दी जाएगी।

बैठकों में भाग लेने वाले प्रमुख नेताओं में स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह, मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ, डॉ. बलबीर सिंह, मोहिंदर भगत, बरिंदर गोयल, हरदीप सिंह मुंडियां और तरूणप्रीत सिंह सोंध विशेष तौर पर शामिल हुए। वहीं विधायक जगदीप सिंह काका बराड़ (उपाध्यक्ष), जसवीर सिंह राजा गिल (उपाध्यक्ष), शमिंदर सिंह खिंडा (राज्य सचिव), जगरूप सिंह सेखवां (आप पंजाब महासचिव), अमनदीप सिंह मोही (प्रदेश सचिव), राजविंदर कौर थियाड़ा (प्रदेश सचिव), गुरदेव सिंह लखाना (प्रदेश सचिव) रणजोध सिंह हडाना (प्रदेश सचिव) और आप नेता परमिंदर सिंह गोल्डी भी मौजूद रहें।

आप नेताओं ने पार्टी की हालिया उपचुनावों में जीत पर उत्साह व्यक्त किया और कहा कि इससे पार्टी कैडर का मनोबल बढ़ा है। बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं की ऊर्जा और समर्पण की प्रशंसा की गई। नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि पंजाब के लोग सरकार की जन-केंद्रित नीतियों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी के साथ खड़े हैं।

पार्टी की संभावनाओं पर बोलते हुए, अमन अरोड़ा ने कहा कि हमें नगर निगम चुनावों में नए रिकॉर्ड स्थापित करने का विश्वास है। पंजाब के लोगों ने हमारा काम देखा है और जानते हैं कि आम आदमी पार्टी अपने वादों को पूरा करती है। हम स्थानीय शासन में भी पारदर्शी, ईमानदार और विकास-केंद्रित प्रशासन का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पार्टी अपने आउटरीच कार्यक्रमों को तेज करने, संगठनात्मक स्तरों पर सभी की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और आगामी चुनावों के लिए सक्षम उम्मीदवारों के चयन को प्राथमिकता देने की योजना बना रही है।

मीटिंग में शामिल अन्य प्रमुख नेताओं में पवन कुमार टीनू, दीपक बाली, डॉ. सन्नी अहलूवालिया, विधायक अजीत पाल सिंह कोहली, इंद्रजीत सिंह संधू लोकसभा प्रभारी, मेघचंद शेरमाजरा, तेजिंदर मेहता, विधायक हरमीत सिंह पठान माजरा, जोगिंदर मान फगवाड़ा के हलका प्रभारी, हरमिंदर सिंह बख्शी लोक सभा प्रभारी, ललित सखलानी जिला प्रभारी कपूरथला, विधायक रमन अरोड़ा जालंधर सेंट्रल, दिनेश ढल्ल हल्का प्रभारी जालंधर नार्थ, अमृतपाल सिंह, डाॅ. दीपक बंसल लोकसभा प्रभारी लुधियाना, शरणपाल सिंह मक्कड़ जिला अध्यक्ष, परमवीर सिंह जिला सचिव, गुरप्रीत गोगी विधायक लुधियाना पश्चिम, मदन लाल बग्गा विधायक लुधियाना उत्तर, अशोक कुमार पप्पी पराशर विधायक लुधियाना मध्य, दलजीत सिंह ग्रेवाल विधायक लुधियाना पूर्व, राजिंदर पाल कौर छीना विधायक लुधियाना दक्षिण, कुलवंत सिंह सिद्धू विधायक आतम नगर, गुरदर्शन सिंह कुल्ली जिला अध्यक्ष लुधियाना ग्रामीण, प्रदीप सिंह खालसा जिला सचिव लुधियाना ग्रामीण, हरभूपिंदर सिंह धरौड़ जिला अध्यक्ष ग्रामीण – शहरी, सीए सुरेश गोयल ( राज्य कोषाध्यक्ष) और नवजोत सिंह जर्ग लोकसभा प्रभारी फतेहगढ़ साहिब शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

न्यूजीलैंड के आईलैंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप

  International : न्यूजीलैंड के निचले उत्तरी द्वीप में बुधवार...

बिहार के भागलपुर में 100 घर गंगा में डूबे:; 5 राज्यों में फ्लैश फ्लड का खतरा

  नई दिल्ली---उत्तर प्रदेश-बिहार में जमकर बारिश हो रही है।...

Punjab में बाढ़ का खतरा बढ़ा! छोड़ा गया हजारों क्यूसिक पानी

  फिरोजपुर: हिमाचल प्रदेश और आसपास के पहाड़ी राज्यों में...

पंजाब में CM भगवंत मान ने नशों के खिलाफ छेड़ा महायुद्ध, किया यह बड़ा दावा

    जालंधर/पटियाला/चंडीगढ़  : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दावा...