पंजाब के लुधियाना में ईशर नगर के ननकाना साहिब एजुकेशन ट्रस्ट के बाहर एक तेजरफ्तार कार ने महिला को बुरी तरह कुचल दिया। महिला कार की टक्कर लगने के बाद गंभीर घायल हो गई। कार ड्राइवर मौके से गाड़ी भगाकर फरार हो गया। महिला को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सीसीटीवी वीडियो भी सामने आई है।महिला अपनी बेटी को पुलिस की फिजिकल कोचिंग दिलवाने आई थी। मृतक महिला का नाम सत्या देवी (60) है। वह प्रशिक्षण स्थल के पास ही बैठकर बेटी का इंतजार कर रही थी। इस बीच तेजरफ्तार कार ने उसे फेट मार दी।