Thursday, August 14, 2025
Thursday, August 14, 2025

पंजाब सरकार का अब तक का बेहद सख्त फैसला, राज्य भर में भिखारियों का होगा DNA टेस्ट

Date:

 

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार द्वारा राज्य की सड़कों पर भीख मांगने वाले बच्चों को तस्करी और शोषण से बचाने के लिए एक सख्त फैसला लिया गया है। इसके तहत राज्य के सभी डिप्टी कमिश्नरों को पत्र लिखकर आदेश दिए गए हैं कि भीख मांगने वाले बच्चों को रेस्क्यू करने के बाद उनका डी.एन.ए. टेस्ट भी करवाया जाए। कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब जैसे राज्य में भी बच्चों से भीख मांगवाने जैसा काम हो तो हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम आगे आएं और इन मासूमों की जिंदगियां बचाएं। इसलिए यह फैसला लिया गया है कि अगर कोई बच्चा किसी बालिग व्यक्ति के साथ भीख मांगता हुआ दिखा जाता है, तो उनके रिश्ते की पुष्टि के लिए डीएनए टेस्ट होगा।

यह टेस्ट जिले के डी.सी. और सिविल सर्जन की निगरानी में होगा ताकि यह पता लगाया जा सके कि बच्चे को कहीं से तस्करी करके तो नहीं लाया गया। अगर टेस्ट सफल रहता है तो बच्चा उसके माता-पिता को सौंप दिया जाएगा। अगर टेस्ट फेल हो जाता है, तो माता-पिता के खिलाफ मानव तस्करी का मामला दर्ज किया जाएगा। जब तक डीएनए नहीं हो जाता तब तक कोई भी बच्चे की कस्टडी नहीं ले सकेगा। इसके तहत छोटी बच्चियों के मामलों को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है। डीएनए टेस्ट के बाद बच्चों को बाल गृहों में रखा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

न्यूजीलैंड के आईलैंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप

  International : न्यूजीलैंड के निचले उत्तरी द्वीप में बुधवार...

बिहार के भागलपुर में 100 घर गंगा में डूबे:; 5 राज्यों में फ्लैश फ्लड का खतरा

  नई दिल्ली---उत्तर प्रदेश-बिहार में जमकर बारिश हो रही है।...

Punjab में बाढ़ का खतरा बढ़ा! छोड़ा गया हजारों क्यूसिक पानी

  फिरोजपुर: हिमाचल प्रदेश और आसपास के पहाड़ी राज्यों में...

पंजाब में CM भगवंत मान ने नशों के खिलाफ छेड़ा महायुद्ध, किया यह बड़ा दावा

    जालंधर/पटियाला/चंडीगढ़  : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दावा...