Sunday, August 17, 2025
Sunday, August 17, 2025

तीन घंटे हवा में चक्कर काटता रहा यात्रीयों से भरा जहाज

Date:

 

तमिलनाडु के त्रिची से शारजाह जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या AXB613 हाइड्रोलिक खराबी के कारण दो घंटे से अधिक समय तक हवा में घूमती रही। फिलहाल इसकी सुरक्षित लैंडिंग हो गई है। दरअसल फ्लाइट ने शाम 5:43 बजे उड़ान भरी थी। उसके कुछ ही समय बाद, इस में अचानक खराबी आ गई।

इससे पहले, पायलट के अनुरोध पर तिरुचिरापल्ली हवाई अड्डे पर आपातकाल घोषित कर दिया गया था। फ्लाइट में 141 यात्री सवार थे। दरअसल, उड़ान भरने के बाद फ्लाइट के पहिए पीछे नहीं हटे और पायलट फ्लाइट को लैंड कराने की योजना बनाता रहा। विमान को वापस लौटने के लिए कहा गया, क्योंकि पूरे ईंधन के साथ सावधानीपूर्वक लैंडिंग करना उचित नहीं था, इसलिए पायलटों ने हवाई अड्डे के चारों ओर उड़ान भरते समय कुछ ईंधन जला दिया।

विमान दो घंटे से अधिक समय तक हवा में रहा और अंतत: यात्रियों की तालियों की गड़गड़ाहट के बीच रात 8.15 बजे नीचे उतरा। पहले विमान को हल्का बनाने के लिए ईंधन डंप करने पर विचार किया जा रहा था। हालाँकि, ऐसा नहीं किया गया क्योंकि विमान रिहायशी इलाकों के ऊपर चक्कर लगा रहा था। हालाँकि, ऐसा नहीं किया गया क्योंकि विमान रिहायशी इलाकों के ऊपर चक्कर लगा रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

CM योगी ने मथुरा में 646 करोड़ रुपये की 118 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया

  लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार...

पंजाब के 5 जिलों के लिए हो गया बड़ा ऐलान, जल्द शुरू होगा पायलट प्रोजेक्ट

  नवांशहर : स्थानीय आई.टी.आई. ग्राउंड में 79वें स्वतंत्रता दिवस...

सुखबीर बादल ने AAP के इस नेता के खिलाफ की कार्रवाई की मांग

  चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह...