Tuesday, September 2, 2025
Tuesday, September 2, 2025

272 यात्रियों को ले जा रहा विमान उड़ान भरते ही पक्षी से टकराया… पायलट ने बचाई जानें

Date:

 

नेशनल : नागपुर एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए उड़ान भरने वाला इंडिगो एयरलाइंस का एक विमान मंगलवार को एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गया। उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद विमान से एक पक्षी टकरा गया, जिससे विमान के आगे के हिस्से को नुकसान पहुंचा। हादसे के वक्त फ्लाइट में कुल 272 यात्री सवार थे।

घटना इंडिगो की फ्लाइट 6E812 में हुई, जो नागपुर से कोलकाता जा रही थी। टेक-ऑफ के तुरंत बाद विमान के सामने पक्षी आ गया और सीधा विमान से टकरा गया। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि प्लेन के नोज़ यानी सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हालात को देखते हुए पायलट ने तत्परता दिखाई और फ्लाइट को तुरंत वापस नागपुर एयरपोर्ट पर लाने का फैसला किया। विमान ने सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग की और सभी यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM मान:बोले-मैं केंद्र से अपना हक मांग रहा हूं, भीख नहीं

पंजाब---पंजाब सीएम भगवंत मान आज फिरोजपुर दौरे पर थे।...

अस्पताल में चूहे के कुतरने से नवजात की मौत, NICU वार्ड में आधे हाथ खा गए थे चूहे

  इंदौर : मध्य प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल...

शहर में बिगड़े हालात, बाढ़ में फंसे लोगों को निकाल रहे सेना के जवान

  फाजिल्का : फाजिल्का के सीमावर्ती इलाके में बाढ़ आ...

पंजाब की मदद के लिए सिरसा-वासियों ने बढ़ाए हाथ:राशन-दवा लेकर रवाना

सिरसा--हरियाणा से सटे पंजाब क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित लोगों...