Monday, September 1, 2025
Monday, September 1, 2025

पंचकूला में 1 करोड़ से बना पुल टूटा:हरियाणा रोडवेज की बस खाई में गिरने से बची

Date:

चंडीगढ़/पंचकूला –हरियाणा के पंचकूला में तड़के सुबह से बारिश का दौर जारी है। लगातार पहाड़ों और मैदानी क्षेत्रों में हो रही बारिश से घग्गर नदी और बरसाती नाले उफान पर हैं। खडूनी में करीब 1 करोड़ रुपए की लागत से बनाया पुल बह गया। पुल बहने से गांव का संपर्क टूट गया है। वहीं छामला गांव में नाले पर बना पुल डूब गया है।

इस बीच मोरनी-पंचकूला मार्ग पर यात्रियों से भरी बस खाई में गिरने से बच गई। दरअसल, बारिश के चलते पहाड़ की मिट्टी खिसककर सड़क पर आ गई थी। इससे सड़क पर कीचड़ जमा हो गया। इसी वजह से बस फिसलकर खाई की तरफ जाने लगी। इस दौरान बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
ड्राइवर ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए बस को नियंत्रित किया। ये बस मोरनी से सुबह साढ़े दस बजे के करीब पंचकूला आ रही थी। इस बस में 20 से 25 यात्री सवार थे।
मौसम विभाग की ओर से जिले में लगातार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसको देखते हुए स्थानीय प्रशासन अलर्ट है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Ammy Virk की पहल, बाढ़ प्रभावित 200 घरों को गोद लेने का किया ऐलान

  पंजाब : प्रसिद्ध पंजाबी अभिनेता और गायक एमी विर्क...

टूटने की कगार पर धुस्सी बांध! 25 गांवों पर मंडरा रहा खतरा… Alert जारी

  माछीवाड़ा साहिब : पंजाब में पिछले 2 दिनों से...

अमन अरोड़ा ने केंद्र से 60 हज़ार करोड़ रुपये की रोकी गई राशि जारी करने और बाढ़ मुआवज़े में 3 गुना वृद्धि करने की...

  चंडीगढ़/अमृतसर, 31 अगस्त: अमृतसर ज़िले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का...