पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग आज शहर में पहुंच रहे हैं। वड़िंग शहर के उन मतदाताओं का धन्यवाद करेंगे जिन्होंने उन्हें वोट देकर सांसद बनाया। वड़िंग के आज लुधियाना में 4 कार्यक्रम हैं। सबसे पहले वह विधानसभा हलका दाखा के रजत रिजॉर्ट में सुबह 10 बजे जाएंगे। वहां वह करीब 12 बजे तक मतदाताओं से मिलेंगे। दोपहर 1 बजे वड़िंग हलका गिल के डेहलों में लोगों से मिलेंगे और उनसे बातचीत करेंगे। शाम 4 बजे वह हलका सेंट्रल के किंग पैलेस पहुंचेंगे। जहां वह कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। अंत में शाम 6 बजे वड़िंग पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस और बलविंदर सिंह बैंस के नेतृत्व में सेलिब्रेशन प्लाजा में आत्म नगर और साउथ हलके के कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और उनका धन्यवाद करेंगे।
Related Posts
पंजाब के Teachers के लिए नए Order जारी, शिक्षा विभाग ने लिया अहम फैसला
लुधियाना: शिक्षा विभाग द्वारा अध्यापकों की आरजी ड्यूटी को लेकर नए आदेश जारी हुए हैं। पंजाब स्कूल शिक्षा निदेशक सेकेंडरी…
सीएम भगवंत मान ने करतारपुर में किया जालंधर से आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए प्रचार, बोले- 1 जून को झाड़ू से करनी है सफाई
जालंधर -मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार शाम को जालंधर से आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए प्रचार किया। उन्होंने…
दिल्ली एयरपोर्ट पर पंजाब सरकार आज शुरू करेगी सहायता केंद्र:CM भगवंत मान केंद्र लोगों को करेंगे समर्पित, 24 घंटे मिलेगी मदद
दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्थापित सहायता केंद्र का आज पंजाब सीएम भगवंत मान शुभारंभ करेंगे। दिल्ली स्थित…