Wednesday, August 13, 2025
Wednesday, August 13, 2025

बस्ती में मोदी की हुंकार, कहा पिछले पांच चरणों में मोदी सरकार की जीत तय, निराशा में है इंडी अलायंस

Date:

बस्ती, 22 मई –  प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का धुंआधार प्रचार लगातार जारी है। आज प्रधान मंत्री ने बस्ती के अन्दर चुनावी रैली को संबोधित किया है। गला खराब होने के बावजूद प्रधान मंत्री इस रैली के दौरान पूरे जोश में नजर आए।

प्रधान मंत्री ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पांच चरणों के मतदान हो चुके हैं, इन पांच चरणों ने ही देश में मोदी सरकार पक्की कर दी है। इंडी अलायंस वालों का बयान देख लीजिए, पूरा इंडी अलायंस ऐसी निराशा की गर्त में डूबा है कि अब उनको ये भी याद नहीं रहता है कि उन्होंने दो दिन पहले क्या बोला था और आज क्या बोल रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने बस्ती में रैली के दौरान पाकिस्तान पर प्रहार करते हुए कहा कि आतंक का सरपरस्त देश जो हमें आंखें दिखाता था। उसे आज अनाज तक नसीब नहीं होता है। पाकिस्तान तो पस्त पड़ गया है। लेकिन उनके हमदर्द सपा-कांग्रेस वाले भारत को डराने में जुटे हैं। ये हमें डराते हैं। इनको मालूम नहीं है कि 56 इंच क्या होता है। ये कहते हैं पाकिस्तान से डरो। उसके पास एटम बम है। भारत को डरना चाहिए क्या?

पीएम ने कहा कि मैं पहले भी यहां आ चुका हूं। मैं आपकी तपस्या बेकार नहीं जाने दूंगा। ज्यादा मेहनत करके आपकी तपस्या को विकास के रूप में लौटाऊंगा।

देश में 5 चरण के चुनाव हो चुके हैं। इन पर तीसरी बार मोदी सरकार पक्की कर दी है। इसके लिए आपको इधर-उधर देखने की जरूरत नहीं है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

न्यूजीलैंड के आईलैंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप

  International : न्यूजीलैंड के निचले उत्तरी द्वीप में बुधवार...

बिहार के भागलपुर में 100 घर गंगा में डूबे:; 5 राज्यों में फ्लैश फ्लड का खतरा

  नई दिल्ली---उत्तर प्रदेश-बिहार में जमकर बारिश हो रही है।...

Punjab में बाढ़ का खतरा बढ़ा! छोड़ा गया हजारों क्यूसिक पानी

  फिरोजपुर: हिमाचल प्रदेश और आसपास के पहाड़ी राज्यों में...

पंजाब में CM भगवंत मान ने नशों के खिलाफ छेड़ा महायुद्ध, किया यह बड़ा दावा

    जालंधर/पटियाला/चंडीगढ़  : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दावा...