अशोक पराशर पप्पी के पक्ष में आज CM मान का रोड शो, हजारों लोग होंगे शामिल

लुधियाना, 20 मई –  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज लुधियाना के अन्दर प्रचार करते हुए नजर आएंगे। पिछले कई दिनों से भगवंत ने पूरे पंजाब के अन्दर प्रचार की वागडोर संभाली है और हर दिन आप प्रत्याशी के पक्ष में जन सभाएं और रोड शो करते हुए नजर आ रहे हैं।

इसी सिलसिले में आज CM भगवंत सिंह मान आज लुधियाना में रहेंगे और यहां बाद दोपहर को वह आप प्रत्याशी अशोक पराशर पप्पी के लिए वोट मांगते हुए नजर आएंगे। जानकारी के मुताबिक भगवंत मान आज हलका पूर्वी में रोड शो निकालेंगे। टिब्बा रोड से रोड शो शुरू होकर विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला के दफ्तर तक निकाला जाएगा। मान के आने के बाद AAP वर्करों में भारी उत्साह है।

मुख्यमंत्री मान उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए वोट मांगेगे। मान का लुधियाना में चुनाव प्रचार का ये 5वां दौरा है। दोपहर करीब साढ़े 3 बजे रोड शो शुरू होगा। रोड शो के लिए पुख्ता सुरक्षा प्रबंध किए गए है। आप उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी हलका सेंट्रल से विधायक है। पार्टी ने हिन्दू चेहरा होने के कारण उन्हें चुनाव मैदान में उतारा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *