पंजाब- पंजाब के लुधियाना में चुनाव प्रचार के लिए आए कांग्रेसी उम्मीदवार राजा वडिंग और सिमरजीत सिंह बैंस का एक महिला ने जमकर विरोध किया। विरोध करने वाली महिला ने सिमरजीत सिंह बैंस पर रेप करने के आरोप लगाए हुए हैं। बैंस इसी केस में जेल भी जा चुके हैं। महिला ने वड़िंग के कार्यक्रम के बाहर हंगामा किया और इंसाफ की गुहार लगाई। पुलिस ने महिला ने यहां से हटाने का प्रयास किया, लेकिन वह विरोध करती रही। जानकारी के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी राजा वडिंग गुरुवार शाम को लुधियाना की दाना मंडी के सेलिब्रेशन प्लाजा होटल में आए थे। यहां उनका कार्यक्रम पहले से ही तय था। उनके साथ सिमरजीत बैंस भी थे। महिला पहले से ही उनके आने का इंतजार कर रही थी। जैसे ही राजा वडिंग व सिमरजीत बैंस पहुंचे तो महिला ने नारे लगाने शुरू कर दिए। । महिला ने यहां नारेबाजी कीऔर इसके बाद कहा कि कांग्रेस ने एक महिला के साथ रेप करने वाले आरोपी को पार्टी में शामिल कर समूची नारी जाति का अपमान किया है। ये महिलाओं से धोखा किया गया है।
Related Posts
निःसंतानों को अब मिलेगी संतान, पंजाब सरकार ने बच्चा गोद लेने की प्रक्रिया को किया आसान
जहां आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में जन कल्याण कार्य कर रही है,…
माता वैष्णो देवी जा रहा था नवविवाहित couple… एक ही पल में मातम में बदल गई खुशियां
बटाला : बटाला के ध्यानपुर गांव से एक दुखदायी खबर सामने आई है। जहां नवविवाहित जोड़ा माता वैष्णो देवी के…
कारगिल विजय दिवस रजत जयंती समारोह, वॉर मेमोरियल पहुंचेंगे PM मोदी
आज कारगिल विजय दिवस है। 26 जुलाई 1999 के दिन ही भारतीय सेना के जवानों ने टाइगर हिल पर तिरंगा…