नागरिकता संशोधन कानून के तहत पहली बार 14 लोगों को भारत की नागरिकता दी गई। केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने दिल्ली में इन लोगों को नागरिकता प्रमाण पत्र सौंपे। गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। साथ ही उन्होंने भरोसा दिया कि सीएए के तहत हर एक शरणार्थी को नागरिकता दी जाएगी। क्या है केंद्र सरकार ने 11 मार्च 2024 को देशभर में CAA लागू किया था। जिसके तहत 31 दिसंबर 2014 से पहले पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए गैर- मुस्लिम शरणार्थियों को नागरिकता देने का प्रावधान है। 2016 में नागरिकता संशोधन बिल (CAB) पेश किया गया था। दिसंबर 2019 में राज्यसभा और लोकसभा से इससे जुड़ा बिल पास हुआ था।
Related Posts
भारी बारिश और तेज हवा के कारण दीवार गिरने से हुआ हादसा, एक ही परिवार के चार लोग घायल
राज्य में गर्मी पुरी तरह कहर बरपा रही है, हालांकि पिछले दिनों कुछ जिलों में हुई बारिश से गर्मी…
सचखंड डेरा बल्लां नतमस्तक हुए मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान, संतों से लिया आशीर्वाद
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 10 जुलाई को होने वाले जालंधर पश्चिम उपचुनाव के लिए जालंधर में…
पंजाब में घर में घुसकर महिला की हत्या; दीवार फांदकर घुसे बदमाशों ने गोलियां मारी
पंजाब के अमृतसर में रंजिश में 35 साल की महिला का कत्ल कर दिया गया। ये घटना तब हुई जब…